Hanuman Chalisa

उज्जैन रेप केस पर बोले कमलनाथ, कलंकित हुआ मध्यप्रदेश का नाम

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (12:16 IST)
Kamal Nath: उज्जैन में 12 वर्षीय लड़की से जघन्य बलात्कार को लेकर मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर हमला करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने शनिवार को कहा कि इस घटना से सूबे का नाम कलंकित हो गया है।
 
कमलनाथ इंदौर के शासकीय महाराजा तुकोजीराव होलकर महिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां बलात्कार पीड़ित लड़की पिछले 4 दिन से भर्ती है और उसकी जटिल सर्जरी की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लड़की का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उसका हाल-चाल जाना।
 
कमलनाथ ने कहा कि चिकित्सकों ने मुझे बताया है कि सर्जरी के बाद बच्ची की हालत ठीक है। इसमें सुधार हो रहा है, हालांकि वह मानसिक रूप से अब भी परेशान है इसलिए उसकी बेहतरी के लिए मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति की गई है।
 
उन्होंने कहा कि उज्जैन में 12 वर्षीय लड़की से जघन्य बलात्कार के कारण सूबे का नाम कलंकित हुआ है। कमलनाथ ने दावा किया कि ऐसी कई घटनाएं प्रदेशभर में रोज हो रही हैं, लेकिन वे सामने ही नहीं आ पाती हैं। कमलनाथ ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के साथ ही भ्रष्टाचार के पैमाने पर भी मध्यप्रदेश देशभर में पहले स्थान पर है।
 
कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश को चौपट प्रदेश, घोटाला प्रदेश और भ्रष्ट प्रदेश बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से पीड़ित लड़की के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी और उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के किसी बड़े अस्पताल भेजने के प्रबंध के लिए भी पार्टी तैयार है। कमलनाथ के मुताबिक लड़की का इलाज कर रहे चिकित्सकों की राय है कि उसके स्वास्थ्य में सुधार के चलते उसे किसी दूसरे शहर के अस्पताल भेजे जाने की आवश्यकता नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

LIVE: लोकसभा में पेश हुआ पेपर लिक संशोधन बिल, पेलेट गन पर संसद में बवाल

वलसाड बाढ़ में रक्षक बनी गुजरात पुलिस, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

'शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार'— सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

'बेटी के बयान से दुखी हूं, लेकिन पिता को दोष नहीं दे सकते'— केशव महंता के बचाव में बोले हिमंत बिस्वा सरमा

Weather Update : हिमाचल में बादल फटा; असम में 68 मौतें, गुजरात में सेना का रेस्क्यू, IMD का 12 राज्यों में अलर्ट

अगला लेख