Hanuman Chalisa
✕

शेरिंगवुड स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में दिखे बच्चे

Updated: शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 (15:30 IST)
इंदौर। शेरिंगवुड स्कूल के बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित ओल्ड नईदुनिया कैंपस, साकेत नगर कैंपस एवं टेलीफोन नगर कैंपस में शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… अनुगूंज के बीच बच्चे कृष्ण के मनमोहक बाल स्वरूप में नजर आए।
 
स्कूल की निदेशक श्रीमती प्राची कासलीवाल दशोरा एवं ओल्ड नईदुनिया स्कूल कैंपस की निदेशक श्रीमती सुनीता छजलानी ने बताया कि इस अवसर पर डेढ़ से 4 साल के बच्चे कृष्ण और राधा के विभिन्न स्वरूपों में सज-संवरकर आए। ऐसा लग रहा था मानो साक्षात कृष्ण ही बाल रूप में साकार हो गए हों। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कृष्ण के बाल स्वरूप और भगवान स्वरूप की गाथाएं खेल-खेल में सुनाई गईं।
 
श्रीमती दशोरा एवं श्रीमती छजलानी ने बताया कि शेरिंगवुड स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कृति के बारे में भी सिखाया जाता है ताकि बचपन से ही उनमें संस्कार डाले जा सकें। इस बात के भी सतत प्रयास किए जाते हैं कि बच्चों को महापुरुषों एवं पर्व-त्योहारों की जानकारी खेल-खेल में मिल सके।
 
उन्होंने बताया कि स्कूल में इसी सप्ताह एक और अनूठा प्रयोग किया गया। इस दौरान एक दिन माता, एक दिन पिता और एक दिन दादा-दादी के साथ बच्चों की गतिविधियां कराई गईं। इसके तहत अभिभावकों को बच्चों के साथ क्लास में बैठाया गया। भजन और कविताएं सुनाई गईं। बच्चों को उनके परिजनों के साथ मंदिर भी ले जाया गया। इस गतिविधि के माध्यम से अभिभावक न सिर्फ अपने बच्चे के शैक्षणिक विकास के बारे में जान पाए बल्कि स्कूल परिसर में उनके साथ समय बिताने का भी उन्हें मौका मिला।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख