Hanuman Chalisa
✕

शादी हो सस्टेनेबल, जिंदगी हो इको फ्रेंडली, जनक दीदी ने दिए स्वस्थ जीवनशैली और स्थायी विवाह के सूत्र

Updated: मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (17:23 IST)
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की निदेशक डॉ. जनक ने अपनी शादी की 30 वीं सालगिरह 27 नवंबर, 2018 को अनूठे अंदाज में मनाई। उन्होंने इस दिन 1‍ दिवसीय कार्यशाला शादी हो सस्टेनेबल, जिंदगी हो इको फ्रेंडली, का आयोजन किया जिसमें शहर के हर उम्र के व्यक्ति ने प्रतिभागिता दी। विशेषकर युवाओं ने इस अनोखी कार्यशाला में गहरी दिलचस्पी दिखाई।  
 
कार्यक्रम की रूपरेखा 2 भागों में विभाजित की गई थी। जिसमें पहले भाग का उद्देश्य यह था कि कैसे कम से कम खर्च पर स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त विवाह का अयोजन किया जाए ताकि पैसों का दुरुपयोग भी न हो और शादी समारोह के बाद होने वाला कचरा भी कम से कम हो। दूसरे भाग में बताया गया कि कैसे पति-पत्नी अपने नवजीवन की डोर को हर परिस्थिति में थामे रखें। एक दूजे को कमियों और खूबियों के सात स्वीकार करें। एक-दूसरे की संस्कृति, विचारों, भावनाओं और मूल्यों का सम्मान करें।   
 
ना हम शादी में 'कचरा' करें ना ही शादी का 'कचरा' करें, इस थीम पर शहर के उन कपल्स ने अपनी बात रखी जो लंबे समय से खुशी-खुशी साथ जीवन बिता रहे हैं। स्वयं जनक दीदी बताती हैं कि उनके पति विदेशी थे लेकिन उन्होंने भारतीय संस्कृति को इस तरह आत्मसात किया कि हमारा जीवन हमेशा हर हाल में खुशनुमा बना रहा।

उन्होंने बताया कि जीवन का उद्देश्य ईश्वर के प्रेम के लिए प्राणियों में सद्भावना पैदा करना करना है। परिवार से दुनिया चलती है और परिवार शादी से शुरू होता है। उनके पति जिम्मी मगिलिगन के साथ उनकी बहाई शादी सेवाप्रिय जीवन को इसीलिए समर्पित रही क्योंकि उनके सामने विवाह नामक संस्था का दिव्य और पवित्र उद्देश्य स्पष्ट था।
 
वे दोनों वह संकल्पित थे कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट और सस्टेनेबल मैरिज ऐसा जीवन जीने से होगी जिसमें पति-पत्नी दोनों मिलकर सृष्टि का विकास करेंगे और आने वाली पीढ़ी को विरासत में अच्छी दुनिया देंगे। 
 
नवविवाहित युगलों, शादी की इच्छा रखने वाले युवाओं, शादीशुदा कपल्स के लिए यह एक अद्भुत कार्यक्रम रहा। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख