shradh paksha
✕

सनावदिया के मुक्तिधाम,कब्रिस्तान व बच्चों के शांतिधाम में पौधारोपण

Updated: रविवार, 29 जुलाई 2018 (16:34 IST)
सनावदिया के मुक्तिधाम व बच्चों के शांतिधाम में पौधारोपण
 
सनावदिया के लोगों ने मिलकर मुक्तिधाम,कब्रिस्तान व बच्चों के शांतिधाम में पौधारोपण किया
 
इंदौर के समीप ग्राम सनावदिया में लोगों ने अनूठी पहल की। यहां लोगों ने मिलकर उन स्थानों पर पौधारोपण किए जिनके बारे में लोग सामान्य रूप से सोचते भी नहीं है। जी हां, यह स्थान है जहां इंसान देह के छोड़ने के उपरांत जाता है। 

हम में से कितने लोग हैं जो यह सोचते हैं कि मृतात्माओं की रूह को भी सुकून चाहिए। ग्राम सनावदिया में उन स्थानों का चयन किया पौधारोपण के लिए।

इनमें बड़ों का शांतिधाम और कब्रिस्तान तो चुना ही साथ ही जहां असमय गुजर गए बच्चे शांति से सो रहे हैं यानी शांतिधाम को भी पौधारोपण के लिए चुना। 
  
इस अवसर पर गांव के सरपंच भारत पटेल, गांव की दीदी जनक पलटा मगिलिगन, हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक महाराज, जनपद सदस्य लक्ष्मण रावलिया, ग्राम सचिव मोहन चौधरी,विक्रम चौधरी,विनोद पटेल, रामकरण रावलिया व समस्त युवा उज्जवल रावलिया, आशिक खान, राहुल जोशी, इरफ़ान खान, देश के पहला सोलर टी स्टाल व्यवसायी लोकेश प्रजापत ,सोनू चौधरी,नरेश निगम,अखिलेश चौधरी,  महेंद्र व उनके साथियों ने बड़ी निष्ठा,उत्साह व प्रेम से नीम, जामुन ,आम ,फूलों ,फलों व छायादार पौधे लगाए। 

साथ ही डॉ. जनक पलटा मगिलिगन ने जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर तैयार किए गए गाय के गोबर के सांचे से बने गमले व नारियल के खोल में जैविक विधि से विकसित किए गए काले शहतूत की कलम के पौधे रौपे। 
 
उनका कहना था कि अभी गांव में यह शहतूत की प्रजाति विलुप्त हो गई है। स्वच्छ भारत निर्माण और जलवायु परिवर्तन के खतरे से बचने के लिए तथा प्लास्टिक मुक्त होने का यह सस्ता सुंदर व टिकाऊ तरीका है। उन्होंने पौधा खोल सहित लगाया क्योंकि इसकी खास बात यह है कि फिर यही जैविक खाद बन जाता है। 
 
सनावदिया गांव में पहली बार सभी ने आगे होकर मुक्ति धाम, कब्रिस्तान व बच्चों के शांतिधाम में पौधारोपण किया व रखरखाव की जिम्मेदारी का सभी ने संकल्प लिया। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख