Daily Horoscope

थरूर का भाजपा पर बड़ा हमला, अधूरा रह गया अच्छे दिन का वादा

Updated: रविवार, 29 जुलाई 2018 (16:19 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस जहां किसानों की दुर्दशा के मुद्दे उठा रही है वहीं भाजपा ध्रुवीकरण के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए किसी भी बात को बढ़ावा दे रही है, क्योंकि उसके पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। यह दावा रविवार को कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने किया और कहा कि भगवा दल का 'अच्छे दिन' का वादा अधूरा रह गया।
 
 
थरूर ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में दावा किया कि विदेश नीति के मोर्चे पर सरकार विफल रही है और कांग्रेस इन विफलताओं को उजागर करेगी, क्योंकि महज नारे बनकर रह गईं तथाकथित योजनाओं का जमीनी स्तर पर कोई प्रभाव नहीं है। मतदाताओं से सीधा सवाल है कि क्या आप 2014 की तुलना में बेहतर हैं? क्या आपके लिए 'अच्छे दिन' आ गए? अधिकतर लोग कहेंगे कि नहीं।
 
वर्ष 2014 के चुनावों में भाजपा ने 'अच्छे दिन' के नारे लगाए थे जिसका पूरे भारत में अच्छा प्रभाव रहा और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पार्टी एजेंडा तय कर रही है और राफेल घोटाला तथा किसानों की दुर्दशा जैसे मुद्दे उठा रही है।
 
यह पूछने पर कि राहुल गांधी के अनिच्छुक नेता से वास्तविक चुनौती देने वाला नेता बनने में बदलाव कैसे आया? तो उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस प्रमुख का खुद का प्रयास है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयान काफी धारदार हैं और साथ ही वे देश की चिंताओं से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका उत्साह, उनकी ऊर्जा आदि सब कुछ दिख रहा है।
 
थरूर के 'हिन्दू पाकिस्तान' और 'हिन्दूवाद में तालिबान' जैसे बयानों से हाल में विवाद पैदा हो गया था जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इन टिप्पणियों पर खेद नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनौती इस बात की है कि कोई भी बात कहने पर भाजपा और मीडिया इसे संदर्भ से बाहर पेश कर विवाद पैदा कर देते हैं।
 
उन्होंने स्पष्ट किया कि मैंने यह नहीं कहा कि भारत 'हिन्दू पाकिस्तान' है। मैंने कहा कि अगर भाजपा फिर से जीतती है और संसद के दोनों सदनों में उसके पास संख्या बल होता है, तो हिन्दू राष्ट्र के निर्माण की उनकी परियोजना को कोई नहीं रोक सकता, जो पाकिस्तान की तरह होगा और इस तरह हम एक 'हिन्दू पाकिस्तान' बनकर रह जाएंगे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख