Hanuman Chalisa
✕

खुशखबर, अब एलटीसी पर विदेश यात्रा कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी

Updated: रविवार, 29 जुलाई 2018 (16:10 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मी जल्द ही अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) पर विदेश यात्रा कर सकते हैं। सरकार के आला अधिकारियों ने बताया कि कार्मिक मंत्रालय ने इस बाबत एक प्रस्ताव तैयार किया है और गृह, पर्यटन, नागरिक विमानन तथा व्यय जैसे संबंधित विभागों से जल्द से जल्द राय मांगी है।
 
उन्होंने एक पत्र के हवाले से बताया कि यह प्रस्ताव विदेश मंत्रालय की ओर से दिया गया। इसमें 5 मध्य एशियाई देशों (कजाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान) को एलटीसी योजना के तहत शामिल करने का प्रस्ताव है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के कर्मियों को एलटीसी के तहत इन देशों की यात्रा करने देने का मकसद रणनीतिक तौर पर अहम मध्य एशियाई क्षेत्र में भारत की सक्रियता बढ़ाना है। इससे पहले मार्च में सरकार ने कहा था कि उसने अपने कर्मियों को एलटीसी का लाभ लेकर दक्षेस देशों की यात्रा की अनुमति देने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है।
 
कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने उस वक्त कहा था कि दक्षेस क्षेत्र में लोगों से लोगों का संपर्क बढ़ाने और रिश्तों को मजबूत करने के मकसद से दक्षेस देशों में सरकारी कर्मियों को एलटीसी सुविधा दिए जाने के प्रस्ताव का सरकार ने परीक्षण किया। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद प्रस्ताव व्यावहारिक नहीं पाया गया और इसे आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय किया गया। 
 
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में केंद्र सरकार के कर्मियों की संख्या करीब 48.41 लाख है। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

अगला लेख