suvichar

रंगों का संसार बहुत खूबसूरत है अगर प्रकृति उसमें शामिल हो : आर्यमा सान्याल

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2019 (15:49 IST)
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, ग्राम सनावदिया पर 14 मार्च से 20 मार्च 2019 तक प्राकृतिक रंग बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती आर्यमा सान्याल, निदेशक, देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 
 
आर्यमा सान्याल ने कहा  जनक दीदी के हर कदम प्राणियों में सदभावना को समर्पित है, स्वच्छता अभियान में शहर को प्लास्टिक व कचरामुक्त करना ,सोलर कुकर के उपयोग से प्राकृतिक रंग बनाना यह सब उनके विशेष कार्य है। जनक दीदी धरती मां की भी जय करती है और उन्होंने आकाश को प्रदूषण मुक्त करने का बीड़ा  भी उठाया है। मैं आज अपने को धन्य समझती हूं”
 
प्रथम दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र पर आर्यमा सान्याल ने क हा कि रंगों की दुनिया बहुत खूबसूरत है अगर प्रकृति उसमें शामिल हो तो पर्व का उत्साह और उमंग दोगुना हो जाता है। 
 
पर्यावरण के प्रति सजग जनक पलटा मगिलिगन गांव सनावदिया स्थित जिम्मी मगिलिगन सेंटर  फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर 7 वर्षों से होली महोत्सव मना रही हैं। जिसके तहत वे प्राकृतिक रंगों को बनाने का प्रशिक्षण देती हैं। प्राकृतिक रंग बनाने वाले प्रशिक्षक को इस उत्सव में शामिल होते ही हैं साथ ही व इन रंगों को बनाकर उद्योग कैसे किया जा सकता है, इस उद्देश्य से वे ग्राम के युवक-युवतियों को तैयार कर रही हैं।   

मार्च 14 को, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के 35 गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने टेसू/ पलाश जैसे फूलों, सब्जियां और  उनके छिलके तथा अनार व चुकंदर के पारंपरिक प्राकृतिक चटख रंग बनाने सीखे। इस सप्ताह के दौरान, गांवों और शहर के स्कूलों, कॉलेजों और स्वयंसेवकों के समूह भी शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण सभी के लिए खुला है।

कोई शुल्क या पंजीकरण नहीं है, जनक पलटा से पूर्व अनुमति लेकर  janakjimmy@gmail.com प्राप्त कर आ सकते हैं।

सप्ताह भर हर दिन 10-1बजे के दौरान स्वयं जनक दीदी और उनके सहयोगी प्रशिक्षक रंग बनाना सिखा रहे हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य को बचाना है। प्रथम दिन सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया अपने-अपने संस्था,परिवार सभी को इको-फ्रेंडली होली के रंग बनाना सिखा कर पवित्र होली मनाएंगे। 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

अगला लेख