Hanuman Chalisa
✕

जनक दीदी ने पौधारोपण कर मनाया रक्षाबंधन

Updated: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (15:19 IST)
रक्षाबंधन के मौके पर 26 अगस्त 2018 को जनक पलटा मगिलिगन ने 1986 में शुरू की गयी परम्परा जारी रखते हुए पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। बरसों पहले शुरू किए गए इस कार्य से अब बहुत से लोग जुड़ गए हैं जो हर साल इस मौके पर पौधारोपण करते हैं।  
 
यह अपनी तरह का 33वां साल है, जब जनक दीदी ने इस कार्यक्रम को फिर एक बार दोहराया। वे कहती हैं कि "हम सभी सनावदिया स्थित जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपेमेंट पर दोपहर 3 बजे जमा हुए और वहां से रेणुका टेकरी के लिए रवाना हुए। यहां आकर सभी ने 500 शहतूत के पौधे लगाए। सभी के मन में उस बगीचे की परिकल्पना थी जो इन पौधों के बड़े होने पर बन जाएगा। जिसका लाभ आगे आने वाली पीढ़ी उठाएगी।" 

 
इस प्रजाति के पौधे लगाने की शुरुआत जनक दीदी के पति जिम्मी मगिलिगन ने 30 साल पहले बरली कैम्पस से की थी। उनकी याद में इन पौधों को यहां भी 2011 लाया गया। तब से ही इनका आनंद स्थानीय लोगों को मिल रहा है। इन पेड़ों से 500 कलमें तैयार कर TGROW (टीजीआरओडब्लू ) के सतीश शर्मा को दिए गए ताकि इनका रोपण रेणुका टेकरी पर किया जा सके। उन्होंने ही बहुत प्रेम से इनके पौधे तैयार किए हैं।   
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख