Daily Horoscope
✕

दिल्ली में जल भराव, ट्रैफिक जाम से परेशान हुए लोग

Updated: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (14:53 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया और और कार्यालय के समय में शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई।
 
यातायात पुलिस के अनुसार व्यस्त चौराहों तथा आउटर रिंग रोड, मोती बाग, पंजाबी बाग, आरटीआर टी प्वाइंट से हवाई अड्डा होते हुए महिपालपुर मार्केट जाने वाले मार्गों पर (दोनों तरफ) जल भराव हो गया। इसके अलावा वसंत वैली स्कूल, अंधेरिया मोड़ से वसंत कुंज, वायुसेनाबाद, संगम विहार तथा कई अन्य जगहों पर भी पानी भर गया। शहर में कई जगहों पर गरज के साथ भारी बारिश हुई तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है।
 
मौसम विभाग के अनुसार नजफगढ़ में 148 मिलीमीटर, पालम में 101 मिलीमीटर, आया नगर में 54 मिलीमीटर, सफदरजंग में 49.6 मिलीमीटर, लोधी रोड में 22.2 मिलीमीटर तथा रिज में 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम तथा नोएडा सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भी भारी बारिश के कारण जल भराव तथा ट्रैफिक जाम हो गया।
 
केंद्रीय वायु नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यहां पर वायु की गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि यहां आमतौर पर बादल छाये रहेंगे तथा दिन में बारिश होने के आसार हैं। यहां पर मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। (वार्ता)  (Photo Courtesy: ANI Twitter)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख