shradh paksha
✕

Indore: शिवलिंग के सामने अश्लील हरकत करने वाले को किया जेल में बंद, गृहमंत्री ने की निंदा

Updated: सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (19:21 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर के एक मंदिर में शिवलिंग के सामने अश्लील हरकत के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को सख्त प्रावधानों वाले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बयान में कहा कि आरोपी की घृणित हरकत की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।
 
संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि वसीम उर्फ घंटी (30) ने शुक्रवार को प्रकाश नगर के विश्वेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकत की थी और उसकी यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
 
उन्होंने बताया कि टायर का पंचर बनाने की दुकान चलाने वाले वसीम को रासुका के तहत गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जान-बूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा विस्तृत जांच जारी है।
 
काजी ने यह भी बताया कि आजाद नगर क्षेत्र में वसीम के घर के निर्माण की जांच कराई जा रही है और गड़बड़ी पाए जाने पर इसके अवैध हिस्से को ढहा दिया जाएगा। इस बीच राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बयान में कहा कि आरोपी की घृणित हरकत की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख