dharma sangrah
✕

E-Visa के कारण 3 दिन तक इंदौर एयरपोर्ट पर अटका रहा इटैलियन यात्री, सुविधा को गृह मंत्रालय का इंतजार

Updated: सोमवार, 11 जुलाई 2022 (18:10 IST)
इंदौर। दुबई से आए एक इटेलियन यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री E-Visa लेकर इंदौर आया था। इंदौर में यह Visa मान्य नहीं होने से उसे एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इतना ही नहीं उसे 3 दिन तक एयरपोर्ट पर ही अगली फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा और आज वह दुबई लौट पाया। खबरों के अनुसार नामी लोगों के मेहमान को छोड़कर कई यात्रियों को ई-वीजा के कारण वापस लौटाया जा चुका है।
 
शनिवार को दुबई से इंदौर 100 यात्रियों को लेकर फ्लाइट आई। इसमें सवार यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक इटेलियन यात्री ने ई-वीजा इमीग्रेशन अधिकारियों को दिखाया। ई-वीजा की सुविधा नहीं होने से उसे रको दिया गया। अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उसे एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति भी नहीं दी। 
 
गृह मंत्रालय के आदेश में अटकी सुविधा : खबरों के मुताबिक गृह मंत्रालय के आदेश के इंतजार में इंदौर एयरपोर्ट पर ई-वीजा की सुविधाएं अभी शुरू नहीं हो पाई हैं। ई-वीजा की सारी सुविधएं सितम्बर 2021 से ही विमान तल प्रबंधन उपलब्ध करवा चुका है। इसमें बायोमैट्रिक जांच अलग से, ई वीजा काउंटर, इंटरनेट कनेक्शन आदि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बस सुविधा शुरू करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख