dharma sangrah
✕

इन्दौर से सांवरिया जी की 11 दिवसीय पदयात्रा 6 अगस्त से

इन्दौर से सांवरिया सेठ की 360 किलोमीटर की पदयात्रा 11 दिनों में तय करेंगे पदयात्री

Updated: मंगलवार, 5 अगस्त 2025 (15:55 IST)
श्री सांवरिया मित्र मण्डल पदयात्री संघ एवं श्री गोपाल सांवरिया गौ सेवा समिति की मेजबानी में 11 दिवसीय श्री हरिदर्शन पदयात्रा महोत्सव की शुरूआत 6 अगस्त को सुबह 8 बजे बड़ागणपति मंदिर से महाआरती कर की जाएगी। 
 
बाल ब्रह्मचारी पवनानंद महाराज, पंचकुईया पीठाधिश्वर रामगोपालदास महाराज के सान्निध्य में निकलने वाली हरि दर्शन शोभायात्रा में मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई शहरों के भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
 
श्री सांवरिया मित्र मण्डल पदयात्री संघ एवं शोभायात्रा आयोजक धनराज कुमावत एवं पं. कमलेश शर्मा ने बताया कि 11 दिवसीय श्री हरिदर्शन पदयात्रा एवं शोभायात्रा इस वर्ष भी उत्साह पूर्वक निकाली जाएगी। बड़ागणपति मंदिर पर विद्वान पंड़ितों के सान्निध्य में आरती कर शोभायात्रा की शुरूआत होगी। यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी रहेगी जो मार्ग में सभी का ध्यानाकर्षण करेगी।
 
बड़ागणपति से मरीमाता तक शोभायात्रा के पश्चात 11 दिवसीय श्री हरिदर्शन पदयात्रा की शुरुआत होगी। इन्दौर से सांवरियाजी की 360 किलोमीटर की इस पदयात्रा में 121 भक्त रवाना होंगे। जिसमें इन्दौर सहित राजस्थान के पदयात्री रहेंगे। सभी पदयात्री एक दिन में 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
 
इन्दौर से सांवरियाजी की पदयात्रा में पदयात्रियों का पहला पड़ाव सांवेर रहेगा। इसी के साथ उज्जैन, उन्हेल, गिनोदा, ढोढर, मंदसौर, चलदू, नयागांव, आवरी माता होते हुए पदयात्री सांवरिया सेठ के दरबार में पहुंचेंगे।
 
इन्दौर से सांवरियाजी की इस 11 दिवसीय शोभायात्रा के लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी पदयात्री संघ के पदाधिकारियों ने किया। सभी सांवरिया के भक्तों द्वारा रास्ते भर यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक की व्यवस्था संभालेंगे। यात्रा 15 अगस्त को सांवरिया सेठ पहुंचेंगी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुस्कान कैदी नंबर 396, साहिल 395… जेल में बदली पहचान, जानिए जेल में दोनों को क्या काम मिलेगा?

अगला लेख