ramcharitmanas
✕

इंदौर में 12 घंटे में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated: रविवार, 14 जुलाई 2024 (09:53 IST)
Indore news in hindi : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 14 जुलाई (रविवार) को महज 12 घंटे के भीतर 11 लाख पौधे लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश की जाएगी और पौधरोपण के इस महाभियान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे। 
 
इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2,649 स्थानों पर कुल 51 लाख पौधे लगाने का अभियान चल रहा है और इनमें से 11 लाख पौधे सीमा सुरक्षा बल की रेवती निशानेबाजी रेंज के विशाल परिसर में रविवार को सुबह छह बजे और शाम छह बजे के बीच लगाए जाएंगे।
 
 
उन्होंने बताया कि अपने एक दिवसीय इंदौर दौरे में शाह राज्य के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंस से लोकार्पण भी करेंगे। विजयवर्गीय ने बताया कि पौधरोपण को लेकर असम के एक मौजूदा विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नया कीर्तिमान बनाने की तैयारियां बड़े पैमाने पर जारी हैं।
 
टूटेगा असम का रिकॉर्ड : ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की वेबसाइट पर उपलब्ध ब्योरे के मुताबिक असम के उदलगुड़ी में राज्य सरकार के वन विभाग ने पिछले साल 13 और 14 सितंबर के बीच 24 घंटों के भीतर 9,21,730 पौधे लगाने का रिकॉर्ड कायम किया था। इंदौर में 12 घंटे के भीतर 11 लाख पौधे लगाने के अभियान की निगरानी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि रविवार को मौके पर मौजूद रहेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

2027 World Cup : वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी, पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

Smit Machchhar : फ्लाईदुबई के 'हीरो' भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत में सुधार, UAE में भारतीय राजदूत ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

अखिलेश यादव पर भूपेंद्र सिंह- राजभर का बड़ा हमला, एक्सप्रेसवे से PDA तक गिनाए पुराने मुद्दे, लगाए तीखे आरोप

PM सूर्य घर योजना में यूपी का जलवा, सितंबर में लगे 74,796 रूफटॉप सोलर प्लांट, देश में नंबर-1

7 समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, 5 साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, चौसा की सबसे ज्यादा मांग

अगला लेख