suvichar

इंदौर आरटीओ में चाकूबाजी करने वाले गुंडों का पुलिस ने वहीं निकाला जुलूस (वीडियो)

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (17:23 IST)
इंदौर। इंदौर आरटीओ की लाइसेंस शाखा के बाहर तीन भाइयों पर चाकू से हमला करने वाले गुंडों का पुलिस ने मंगलवार को उसी परिसर में जुलूस निकाला, जहां उन्‍होंने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया था।


खबरों के मुताबिक, 23 मई को इंदौर आरटीओ की लाइसेंस शाखा के बाहर तीन भाइयों पर चाकू से हमला करने वाले गुंडों का पुलिस ने उसी आरटीओ परिसर में ले जाकर जुलूस निकाला। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों से कान पकड़कर बैठक भी लगवाई। पुलिस ने हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस के शिकंजे से दूर हैं। जिनकी तलाश जारी है। जुलूस के दौरान तीनों बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे।
उल्‍लेखनीय है कि इंदौर आरटीओ में लाइसेंस शाखा के बाहर द्वारकापुरी में रहने वाले तीन भाई रवि, जितेंद्र और रंजित वर्मा पर हवा बंगला क्षेत्र के छोटू जामदार ने अपने बेटे कृष्णा, वीरू जामदार, विनोद दरियानी और मंगल के साथ मिलकर चाकू से हमला किया था। दोनों पक्षों में गाड़ी के लेनदेन व रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद हुआ था। बदमाशों में से कृष्णा, वीरू और मंगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला, जबकि आरोपी विनोद दरियानी और छोटू जामदार अब भी फरार हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख