dharma sangrah
✕

Indore Kanwar Yatra: इंदौर- मालवा की कावड़ यात्रा में चला पुष्पा का स्‍वैग

Updated: शनिवार, 19 जुलाई 2025 (18:26 IST)
इंदौर मालवा की प्रसिद्ध बाणेश्वरी कावड़ यात्रा शुक्रवार को इंदौर पहुंची और भ्रमण करते हुए उज्जैन के लिए रवाना हुई। महेश्वर से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। यात्रा अन्नपूर्णा मंदिर से प्रारंभ होकर महू नाका, कलेक्ट्रेट, राजवाड़ा और मरीमाता होते हुए आगे बढ़ी। लेकिन इस यात्रा में पुष्‍पा का स्‍वैग नजर आया।

दरअसल, भक्तों के बीच यात्रा में भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महादेव के वेश में कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डमरू, शंख और भजनों के साथ शहर भक्ति में सराबोर नजर आया। इस दौरान कई युवक पुष्पा मूवी में अल्लू अर्जुन के लुक में भी नजर आए।

बता दें कि श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में सैकड़ों कावड़िए हाथों में कांवड़ लेकर पैदल निकले। यात्रा का नेतृत्व विधायक गोलू शुक्ला कर रहे हैं, जो स्वयं भी कांवड़ उठाकर भक्तों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। यात्रा के संयोजक दीपेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि इस भव्य कावड़ यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह इंदौर की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा मानी जाती है, जिसमें सैकड़ों युवा भक्त हर वर्ष उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं।
Edited By: Navin Rangiyal 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख