sundarkand
✕

11वीं की छात्रा का जींस शोरूम में बनाया अश्लील MMS

Updated: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (21:32 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के ट्रेजर आइलैंड मॉल स्थित एक अंतरराष्ट्रीय जींस ब्रांड के शोरूम में 11वीं की छात्रा का कपड़े बदलने के दौरान एमएमएस बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।           

पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने शुक्रवार को बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर शाहिद नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। शाहिद का मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त फोन में पीड़िता का कपड़े बदलते समय वीडियो बनाया गया था।
           
छात्रा का आरोप है कि वह कल रात यहां जींस खरीदने आई थी। इस दौरान सेल्समैन शाहिद ने ही उसे जींस दिखाई थी। जींस पसंद करने के बाद जब छात्रा ट्रायल रूम में गई, तब शाहिद ने दरवाजे के नीचे से ट्रायल रूम के भीतर मोबाइल कैमरा रख दिया। ट्रायल रूम से बाहर निकलते समय छात्रा को शंका हुई। जांचने पर कैमरा मिल गया।
          
पुलिस पूछताछ में शाहिद ने कबूल किया है कि उसने एमएमएस बनाया था। पुलिस शाहिद से इस तरह से की गई अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। उधर, घटना के बाद शोरूम प्रबंधन का कहना है कि उसकी नीति इन सभी मामलों में बेहद सख्त है। वे स्वयं भी शाहिद के खिलाफ पुलिस को अलग से शिकायत कर रहे हैं। 
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख