biodatamaker
✕

इंदौर पटाखा अग्निकांड के बाद प्रशासन के चार कारिंदे नपे

Updated: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (20:54 IST)
इंदौर। पटाखों की दुकान में अवैध तौर पर जमा आतिशबाजी से यहां हालिया भीषण अग्निकांड में 7 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने आज कठोर कदम उठाते हुए एक अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) समेत राजस्व विभाग के चार कारिंदों को मैदानी ड्यूटी से हटा दिया।
 
जिलाधिकारी पी. नरहरि ने बताया  कि सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र के एसडीएम बिहारी सिंह, तहसीलदार राजकुमार हलधर, एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) और एक पटवारी को मैदानी ड्यूटी से हटाते हुए कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि चारों कारिंदों को लेकर जारी यह आदेश रानीपुरा क्षेत्र के भीषण अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट आने तक लागू रहेगा। यह जांच पहले ही शुरू कर दी गई है।
 
नरहरि ने बताया कि शहर भर में पिछले तीन दिनों से पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन की मुहिम जारी है। इसके तहत लसूड़िया क्षेत्र में पटाखों के एक गोदाम को आज सील कर दिया गया। पहली नजर में संदेह है कि इस गोदाम में लायसेंस की तय सीमा से ज्यादा मात्रा में पटाखे जमा कर रखे गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
 
बहरहाल, भीषण अग्निकांड के बाद क्षेत्रीय थाने के 5 पुलिस कर्मियों पर पहले ही गाज गिर चुकी है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने सेंट्रल कोतवाली थाने के प्रभारी सीएस चढ़ार और इस थाने के चार अन्य पुलिस कर्मियों को 19 अप्रैल को कर्तव्य में लापरवाही के कारण लाइन हाजिर कर दिया था।
 
रानीपुरा क्षेत्र के दिलीप पटाखा हाउस की दुकान में आतिशबाजी के अवैध स्टॉक में 18 अप्रैल को आग लग गई थी। जोरदार धमाकों के बीच विकराल लपटों ने इससे सटी छह अन्य दुकानों को भी देखते ही देखते अपनी जद में ले लिया था। भीषण अग्निकांड में दुकान के मालिक समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही, करीब 20 दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए और लाखों रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। 
 
अग्निकांड को लेकर रानीपुरा क्षेत्र के दुकानदारों ने भारी आक्रोश जताते हुए कहा था कि प्रशासन को इस घटना के कई दिन पहले ही शिकायत किये जाने के बाद भी इलाके में पटाखों के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई थी। 
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख