kalsarpa dosh calculator
✕

खजराना गणेश को BJP के झंडे वाले वस्त्र चढ़ाने के मामले में इंदौर के सांसद बरी

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (22:24 IST)
Indore MP Shankar Lalwani acquitted in Khajrana Ganesh case: इंदौर की जिला अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) को 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आरोपों से बरी कर दिया है। यह मामला शहर के खजराना मंदिर में भगवान गणेश (Khajrana Ganesh) की मूर्ति को कथित रूप से भाजपा के झंडे और इस दल के चुनाव चिन्ह वाले वस्त्र चढ़ाने से जुड़ा है।
 
लालवानी को संदेह का लाभ : विशेष न्यायाधीश सुरेश यादव ने सोमवार को सुनाए फैसले में लालवानी को संदेह का लाभ दिया और धार्मिक संस्था दुरुपयोग निवारण अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत लगाए गए आरोपों से मुक्त किया। सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि लालवानी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित करने में अभियोजन पक्ष नाकाम रहा है।
 
अदालत में अभियोजन के दावों का समर्थन नहीं : खजराना मंदिर के पुजारियों और अन्य प्रमुख गवाहों ने अदालत में अभियोजन के दावों का समर्थन नहीं किया जबकि लालवानी ने कहा कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के कारण झूठे मामले में फंसाया गया था। इस मामले से जुड़ा कथित वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान इंदौर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लालवानी ने 29 अप्रैल 2019 को अपना नामांकन भरने से पहले खजराना मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति को भाजपा के झंडे वाले वस्त्र चढ़ाए थे जिन पर इस पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल भी बना हुआ था। शिकायत के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने खजराना थाने में लालवानी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख