Daily Horoscope
✕

इंदौर में बीच सड़क युवती को मारे थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (14:48 IST)
इंदौर। इंदौर में युवती और युवक के बीच थप्पड़बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक इस बात से नाराज था कि युवती किसी और के साथ घूमने गई थी। उसने युवती की पिटाई करते हुए कहा कि आज मेरा बर्थडे था, तुम बाहर कैसे घूमने निकली।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार को जंजीरवाला चौराहे की है। युवती के साथ घूम रहे एक अन्य युवक ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया। इस पर हमलावर ने उसे भी मारने की धमकी दी। समझाने के बाद भी युवक नहीं माना तो लड़की ने भी युवक को थप्पड़ जड़ दिए।
 
थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की शिकायत पर आरोपी पीयूष चौकसे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पुराने दोस्त थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
 
पीड़िता जंजीर वाला चौराहे के पास एक निजी कंपनी में काम करती है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सोमवार को वह अपने दोस्त के साथ खजराना गणेश मंदिर दर्शन के लिए गई थी। लौटते समय पीयूष ने उसे देख लिया। इसके बाद उसने थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। 
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 : 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' का संकल्प, खेती से आत्मनिर्भरता तक CM ने बताया विकास का विजन

Iran US War : ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी, हमले का खतरा बरकरार; परमाणु समझौते के लिए कड़ी शर्तें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

अगला लेख