Daily Horoscope
✕

डेंगू के डर से जबलपुर में कूलर चलाने पर रोक, 1 महीने नहीं चला सकेंगे कूलर

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (14:36 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिला प्रशासन ने डेंगू को बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कूलर चलाने पर एक माह की रोक लगा दी।

ALSO READ: अब डेंगू ने डराया, यूपी और मध्यप्रदेश समेत कई राज्य बुखार में 'तपे'
निगमायुक्त संदीप जीआर ने कहा कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में कूलर चलाने पर रोक लगाई गई है। अगर कोई व्यक्ति कूलर चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि कूलर से ही मच्छर पनप रहे हैं। टीम जागरूकता फैलाने के साथ ही इस बात पर भी नजर रखेगी की कोई कूलर ना चलाए। लोगों से भी कहा गया है कि अगर कोई कूलर चलाए तो हमें इसकी शिकायत करें। इसमें उन्हीं का फायदा है।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में डेंगू का कहर! भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में लगातार बढ़ रहे केस, बुधवार को प्रदेशव्यापी महाअभियान
उल्लेखनीय है कि भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, बालाघाट, रतलाम, मंदसौर, आगर मालवा और छिंदवाड़ा में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है।
 
डेंगू से निपटने के लिए प्रदेश में 15 सितंबर से ‘डेंगू से जंग जनता के संग’ अभियान चलाने का भी फैसला किया गया है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक जनजागरुकता करने के लिए निकलेंगे। अभियान में फॉगिंग के साथ हर मोहल्ले में लार्वा नष्ट करने लिए जलभराव वाले स्थान पर दवाई डालने का काम किया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत डेंगू मरीजों का इलाज होगा।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि वह घरों में कूलर, वाटर टेंक और आसपास गड्ढों में जमा पानी को उलटाकर स्वच्छता अभियान चलाएं। इसके साथ ऐसे घरों और संस्था जहां जलभराव के साथ-साथ डेंगू के लार्वा पाए जा रहे है वहां लोगों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख