Dhanteras
✕

वाटर पार्क के कमरे से इंदौर के एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें मिलने से फैली सनसनी

Updated: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (23:28 IST)
इंदौर। इंदौर के समीप खुड़ैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्रिसेंट वाटर पार्क के एक कमरे से 4 शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबरों के मुताबिक वॉटर पार्क के एक कमरे से पति-पत्‍नी और जुड़वां बच्‍चों के शव मिले। सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहली नजर में यह पूरा मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीबी सिटी में रहने वाले आईटी इंजीनियर 45 वर्षीय अभिषेक सक्सेना ने बुधवार को यहां पर एक कमरा किराए से लिया था। क्रिसेंट वाटर पार्क में आने वाले लोगों के लिए रहने की भी व्यवस्था है, लिहाजा यहां पिकनिक मनाने के लिए आने वाले रुकते भी हैं।
 
अभिषेक अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ ठहरे हुए थे। जब गुरुवार को दिनभर उनके कमरे का दरवाजा बंद रहा और कोई हलचल नहीं हुई तो यहां के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। जब काफी कोशिशों के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया, तब 'मास्टर की' का उपयोग किया गया।
 
'मास्टर की' से जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, वैसे ही मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए क्योंकि कमरे के भीतर चार लाशें पड़ी थी। क्रिसेंट वाटर पार्क ने फौरन इसकी जानकारी खुड़ैल पुलिस को दी। 
 
पुलिस ने मृतकों की पहचान अभिषेक सक्सेना (45), उनकी पत्नी प्रीति सक्सेना (34), बेटे अद्वित्य सक्सेना और बेटी अनन्या सक्सेना के रूप में की है। बच्चों की उम्र 14 साल के आसपास है। पुलिस जब तक पहुंची, तब तक सभी के शव नीले पड़ गए थे।
 
ALSO READ: हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार 19 वर्षीय युवती बनेगी सरकारी गवाह
 
खुडैल पुलिस ने एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलवा लिया। पुलिस को वाटर पार्क के कमरे से जहरीला पदार्थ भी मिला है। माना जा रहा है कि जहर खाने से चारों की मौत हुई है। पुलिस ने वॉटर पार्क में मीडिया और अन्य बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस की आत्महत्या के बिंदु को जांच जारी है।
 
पता चला है कि अभिषेक के परिवार में बुजुर्ग मां हैं, जो घटना के वक्त घर पर ही थी। पुलिस ने उन्हें व अन्य रिश्तेदारों को सूचना देकर बुलाया। पुलिस को अभी यही समझ नहीं आ रहा है कि परिवार ने किन कारणों से आत्महत्या जैसा भयानक कदम उठाया?

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

डूबा देश का सबसे बड़ा बैंक और चली गई राष्ट्रपति की कुर्सी! पैराग्वे के राजनीतिक संकट की पूरी कहानी

अगला लेख