biodatamaker

ग्रीन कॉरिडोर से पहली बार फेफड़े दान, जीवित रहते की लोगों की मदद, मौत के बाद 6 को दी नई जिंदगी

Updated: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (09:11 IST)
इंदौर। जब जिंदगी थी तो लोगों की सहायता की और मौत मिली तो दे गई 6 लोगों को जीवनदान। यह कहानी है 36 साल की हर्षिता कौशल की।


एक हादसे में ब्रेन हेमरेज होने के बाद वह अस्पताल में भर्ती थी। ब्रेन डेथ होने पर हर्षिता के परिवार वालों ने उसकी इच्छा के मुताबिक उसके अंगदान किए। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहली बार फेफड़े दान किए गए।
 
हर्षिता के भाई के मुताबिक जीवन में हमेशा लोगों की सहायता करने वाली हर्षिता अंगदान की खबर पढ़कर हमेशा कहती थी कि मुझे कुछ हो तो मेरा भी अंगदान कर देना।

हर्षिता के दिल व फेफड़े मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में 26 वर्ष की एक युवती को लगाए गए। एक किडनी चोइथराम अस्पताल में 42 साल के पुरुष को, दूसरी किडनी बॉम्बे अस्पताल में 50 साल की महिला को व लीवर 57 साल के पुरुष को सीएचएल अस्पताल में लगाया गया।
 
इंदौर में 38 माह में 36वां ग्रीन कॉरिडोर : इंदौर में 38 महीने में 36वीं बार ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अंगदान किए गए। पहला ग्रीन कॉरिडोर अक्टूबर 2015 में बनाया गया था। दिल और फेफड़े भेजने के लिए 17 मिनट 38 सेकंड तक सुपर कॉरिडोर थम गया। प्रदेश में पहली बार फेफड़े दान किए गए।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

अगला लेख