shradh paksha
✕

Indore गौरव दिवस महोत्सव का समापन, CM Shivraj ने लॉन्च किया इंदौर गौरव गान

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (23:19 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनायेंगे। इसे देश का आईटी हब बनाया जाएगा। सुपर कॉरिडोर पर 4.5 करोड़ रुपए की लागत से स्टार्टअप पार्क बनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप ईको-सिस्टम विकसित किया जाएगा।
 
चौहान आज यहां मां अहिल्या की जन्मतिथि पर मनाए गए गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस सात दिवसीय गौरव महोत्सव का आज रंगारंग समापन हुआ। नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल एवं मनोज मुंतशिर ने प्रस्तुतियां दीं।
ALSO READ: Indore की सड़कों पर खिलौनों के लिए CM Shivraj ने चलाया ठेला, आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए जुटाए 8.5 करोड़ रुपए और लाखों का सामान
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है। अगले 10 वर्षों में इंदौर बैंगलुरु और हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 बार स्वच्छता में अव्वल आने वाला इंदौर अब छक्का लगाने की तैयारी में है। यह मालवा का मुकुट-मणि है। इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर का विशाल स्मारक बनाया जाएगा। इसके संचालन के लिए बनने वाले ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन होंगी।
 
चौहान ने कहा कि इंदौर की भूमि पर स्व. लता मंगेशकर ने जन्म लिया। राजेन्द्र नगर में 24 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 1500 सीटर ऑडिटोरियम का नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा। चिमन बाग मैदान के पास स्थित संगीत महाविद्यालय का उन्नयन किया जायेगा तथा उसका नाम भी लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में यातायात प्रबंधन का मास्टर प्लान बन रहा है। इंदौर के युवाओं ने बड़ी संख्या में स्टार्टअप कम्पनियां खड़ी कीं, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। चौहान ने बताया कि बीजासन मंदिर से एबी रोड तक विकसित होने वाले इकानॉमिक कॉ‍रिडोर से लाखों को रोजगार मिलेगा। पीथमपुर में देपालपुर तहसील में 2 हजार एकड़ में विकसित किए जा रहे क्षेत्र में अपार रोजगार की संभावना है।
 
उन्होंने कहा कि इंदौर दानवीरों का शहर है। हमने निर्णय लिया है कि इंदौर में कोई भी भीख नहीं मांगेगा। भिखारियों का पुनर्वास करेंगे। उनमें जो दिव्यांग और बीमार हैं, उनके लिए आश्रय-स्थल, अहिल्या-धाम एवं शिव-कुटीर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि प्रदेश में कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं रहेगा। वे स्वयं आंगनवाड़ी के बच्चों के लिये खिलौने एवं अन्य सामग्री मांगने निकलते हैं।

लोगों ने अपार उत्साह दिखाया है। इंदौर शहरवासियों ने आंगनवाड़ियों के लिए आज 8.5 करोड़ रुपए के चेक प्रदान किये हैं। इसके लिए वे इंदौर शहर का अभिनंदन करते हैं। मध्यप्रदेश से कुपोषण को खत्म कर देंगे। चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

उन्होंने इंदौर की विभिन्न विभूतियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया। चौहान ने इंदौर गौरव-गान का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक उपस्थित थे।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख