ramcharitmanas

Indore में क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के घर चोरों का धावा, लाखों रुपए के साथ कपिल देव से मिला गिफ्ट भी उड़ाया

Updated: मंगलवार, 11 मार्च 2025 (17:21 IST)
इंदौर के जानेमाने क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। इसके साथ ही बदमाश करीब 45 मिनट तक हिरवानी के घर पर रहे। जानकारी के मुताबिक करीब 4 से 5 बदमाश सब्बल लेकर सुबह के वक्‍त हिरवानी के घर में घुसे। इसके बाद लाखों की कीमत का सोना- चांदी उड़ा ले गए। इस दौरान करीब 45 मिनट तक चोर हिरवानी के घर पर ही रहे। बताया जा रहा है कि कपिल देव द्वारा दिया गया उपहार भी चोर उड़ा ले गए हैं। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

क्‍या क्‍या हुआ चोरी : नरेंद्र हिरवानी की पत्नी नमिता ने बताया कि अलमारी में रखे हुए सोने की 2 अंगूठी, चांदी के कड़े, बच्चों के खेलने का चांदी का झुनझुना, चांदी की पायल, 2 जोड़ी बिछिया सहित अन्य चांदी के जेवर अज्ञात चोर ले गए। चोरी की गई सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए के आसपास आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि चोर घर में करीब 45 मिनट तक रहे और इस दौरान उन्होंने नरेंद्र हिरवानी को क्रिकेट मैच के दौरान जो यादगार उपहार मिले थे, वे सारे उपहार भी ले गए।

हथियारों से लैस होकर घुसे घर में : बदमाश घर में सुबह के वक्‍त घुसे थे। जिसमें से एक गेट पर खड़ा था। जिसकी हलचल हिरवानी को पता चली, लेकिन उन्हें लगा कि उनका बेटा प्रैक्टिस पर जा रहा है, इसलिए वे इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिया। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अच्छा हुआ कि हिरवानी चोरों के पास नहीं आए। क्योंकि चोरों के पास सब्बल सहित अन्य हथियार मौजूद थे और कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पूरे मामले में क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी की पत्नी की शिकायत पर चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख