Hanuman Chalisa

इंदौर आबकारी में रचा इतिहास, पहली बार 2100 करोड़ रुपए पार, सभी 173 दुकानें नीलाम

शनिवार, 18 अप्रैल 2026 (15:26 IST)
Indore Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुशासन, पारदर्शिता एवं राजस्व सुदृढ़ीकरण के विज़न के अनुरूप तथा कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में इंदौर आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2026–27 हेतु मदिरा दुकानों के निपटान की ई-टेंडर प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। जिले में कुल 77 समूह (47 समूह एवं 30 एकल दुकानें) की 173 मदिरा दुकानों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करते हुए 2184.76 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया है, जो कि इंदौर जिले में अब तक का सर्वाधिक है।

राजस्व संबंधी प्रमुख उपलब्धियां

वर्ष 2025–26 के 1752.02 करोड़ रुपए की तुलना में 432.73 करोड़ रुपए की वृद्धि (24.70%)।
वर्ष 2026–27 के निर्धारित लक्ष्य 2102.42 करोड़ रुपए के विरुद्ध 82.33 करोड़ रुपए अधिक प्राप्त (3.92% अधिक)।
 

प्रक्रिया की प्रमुख विशेषताएं

संपूर्ण प्रक्रिया ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से पारदर्शी रूप से संपन्न।
चरणबद्ध एवं सुव्यवस्थित रणनीति के माध्यम से अधिकतम प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित।
अंतिम चरणों में एकल दुकानों के माध्यम से शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया गया।

 उल्लेखनीय राजस्व वृद्धि वाले प्रमुख समूह

स्कीम नं. 54 समूह – 36.34% वृद्धि
एम.आई.जी. समूह – 36.00% वृद्धि
एम.आर.-9 समूह – 38.54% वृद्धि
चंद्रगुप्त चौराहा (एम.आर.-10)– 37.13% वृद्धि
मांगलिया समूह – 25.94% वृद्धि
 

विशेष उल्लेखनीय उपलब्धि

रेवती समूह में 20.98 करोड़ रुपए के विरुद्ध 32.10 करोड़।
रुपए का ऑफर प्राप्त हुआ, जो लगभग 83.54% की वृद्धि है एवं जिले में उच्चतम वृद्धि के प्रमुख उदाहरणों में सम्मिलित है।
ALSO READ: इंदौरियों पर कोई नया टैक्‍स नहीं, भागीरथपुरा पीड़ित परिवार के सदस्‍य को नौकरी, अमृत योजना में होंगे 1500 करोड़ के काम

अन्य जिलों की तुलना में इंदौर का प्रदर्शन

इंदौर जिले द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है।
वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में लगभग 753 करोड़ रुपए का राजस्व अभी शेष है, जबकि इंदौर जिले में प्रभावी रणनीति एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण के माध्यम से सभी दुकानों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया गया है।
 
इस प्रकार इंदौर जिले ने अन्य जिलों की तुलना में बेहतर एवं अग्रणी प्रदर्शन करते हुए राजस्व प्राप्ति में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख