शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. indore city cleaned within an hour after rangpanchami 2023 celebration with colors
Written By
Last Updated : रविवार, 12 मार्च 2023 (22:38 IST)

इंदौर यूं ही नहीं है स्वच्छता में नंबर वन! रंगपंचमी की मस्ती में खूब उड़ा रंग-गुलाल, 1 घंटे में फिर चकाचक हुआ शहर

इंदौर यूं ही नहीं है स्वच्छता में नंबर वन! रंगपंचमी की मस्ती में खूब उड़ा रंग-गुलाल, 1 घंटे में फिर चकाचक हुआ शहर - indore city cleaned within an hour after rangpanchami 2023 celebration with colors
इंदौर। इंदौर उत्सवों और उल्लास का शहर है, लेकिन त्योहारों की खुशी में देश के सबसे स्वच्छ शहर के अपने नंबर वन के तमगे को भी वह नहीं भूलता है। इसमें सफाईमित्रों की कड़ी मेहनत रहती है। वे दिन और रात शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे रहते हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला रंगपंचमी को।

राजवाड़ा सहित आसपास की सड़कें होली के रंगों में रंगी नजर आईं। जैसे ही गेर समाप्त हुई, सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाला और कुछ ही घंटों में राजवाड़ा के आसपास के क्षेत्र को चकाचक कर दिया।
देखकर यकीन होना मुश्किल था कि कुछ घंटों पहले यह पूरा इलाका रंगों से सराबोर था। नगर निगम के करीब 150 कर्मचारियों की टीम मशीनों के साथ मैदान में उतरी। सड़कों पर फैले रंग-गुलाल, थैलियां, चप्पल-जूते, कपड़ों के टुकड़ों को साफ करने में जुटी। अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारियों ने मैदान संभाला और एक से डेढ़ घंटे में ही सड़कें साफ कर दीं।
गेर में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। 3 किलोमीटर से लंबी गेर निकलने का सिलसिला दोपहर 3 बजे के बाद भी चलता रहा।

अब इंदौर के सफाईकर्मियों की मेहनत की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है। शहर में गेर की परंपरा रियासत काल में शुरू हुई, जब होलकर राजवंश के लोग रंगपंचमी पर आम जनता के साथ होली खेलने के लिए सड़कों पर निकलते थे। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
ऋषिकेश : विदेशी कलाकारों ने गाया ओम जय जगदीश हरे और ओम नम: शिवाय