dharma sangrah
✕

इंदौर में कारोबारी अनिल जैन ने ऑफिस में किया सुसाइड, मेट्रो प्रोजेक्‍ट से जुड़े थे, क्‍या है आत्‍महत्‍या की वजह?

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (19:33 IST)
इंदौर में एक बड़े कारोबारी अनिल जैन ने अपनी फैक्ट्री के ऑफिस में आत्‍महत्‍या कर ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से डिप्रेशन में थे। जानकारी सामने आई है कि वे इंदौर के रेलवे प्रोजेक्‍ट के लिए मॉल सप्‍लाय कर रहे थे। जब कर्मचारियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से परिवार को लेकर तनाव में थे, साथ ही कुछ पारिवारिक समस्याओं की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना बाणगंगा इलाके में बुधवार रात की है। पुलिस ने बताया कि मधुंचल रोलिंग फैक्ट्री के मालिक अनिल (65) पुत्र नंदकिशोर जैन, निवासी कंचन बाग बुधवार रात फैक्ट्री पहुंचे थे। करीब 11 बजे उन्हें ऑफिस में फंदे से लटका पाया गया। कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें अरविंदो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मेट्रो प्रोजेक्‍ट से जुडे थे जैन : अनिल जैन इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए माल की सप्लाई करते थे। इसके अलावा, उनका व्यापार कई बड़ी कंपनियों के साथ भी चलता था। अनिल का नाम इंदौर के बड़े कारोबारियों में शुमार था। पुलिस के मुताबिक अभी तक परिवार के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं, लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण वह तनाव में थे।

डिप्रेशन में थे अनिल जैन : जानकारी के मुताबिक अनिल का एक बेटा है, जिसकी कुछ समय पहले शादी हुई थी। बहू को लेकर परिवार में आपसी विवाद चल रहा था, जिससे वह डिप्रेशन में रहते थे। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अनिल जैन, कंपनी के एमडी थे। जबकि कमलेश जैन और राहुल जैन डायरेक्टर हैं। ये कंपनी 1992 से स्टीम निर्माण का काम कर रही है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख