Hanuman Chalisa

इंदौर के BJP कार्यालय में लगी आग, PM मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान मन रहा था जश्न

रविवार, 9 जून 2024 (22:24 IST)
Indore BJP office fire : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार रात को आग लग गई। आग इतनी अधिक फैल गई की उसकी लपटें दूर से ही नजर आने लगी। मीडिया खबरों के मुताबिक भाजपा कार्यालय की सबसे ऊपरी मंजिल पर जश्न मनाया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम (PM Modi Oath) के लिए शहर के कई प्रमुख नेता यहां पर जुटे थे। जश्न के दौरान आतिशबाजी भी हुई। इसी से आग फैल गई।  
ALSO READ: Narendra Modi oath-taking ceremony live updates : मोदी 3.0 में 30 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, इन चेहरों को मिला मौका

तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आतिशबाजी का आयोजन रखा था। इस दौरान चिंगारी कार्यालय के ऊपर की मंजिल में रखे पुराने सोफे पर गिरी और आग फैल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। 
ALSO READ: Narendra Modi oath-taking ceremony live updates : मोदी 3.0 में 30 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, इन चेहरों को मिला मौका
घटना के चश्मदीदों ने बताया कि शहर के जावरा कम्पाउंड क्षेत्र में भाजपा के मुख्य कार्यालय की छत में पार्टी कार्यकर्ताओं की आतिशबाजी के दौरान आग लगी।
 
भाजपा के मीडिया विभाग के एक पदाधिकारी ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान पार्टी कार्यालय की छत पर पड़े प्लाईवुड के टुकड़ों, पुराने सोफा, फर्नीचर और अन्य अनुपयोगी सामान में किसी पटाखे के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि आग पर दमकल विभाग की मदद से काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।  एजेंसियां 

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख