ramcharitmanas

इंदौर का हवाई अड्डा शून्य अपशिष्ट वाला बनेगा, नागर विमानन मंत्री करेंगे संयंत्र का लोकार्पण

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2024 (23:31 IST)
Indore airport News : नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे के परिसर में 22 दिसंबर को कचरा निपटान संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। संयंत्र शुरू होने के बाद हवाई अड्डे से निकलने वाले 100 प्रतिशत कचरे का निपटारा इस परिसर में ही हो जाएगा, नतीजतन हवाई अड्डा शून्य अपशिष्ट वाला बन जाएगा। अब शून्य अपशिष्ट का तमगा हासिल करने वाला देश का पहला हवाई अड्डा होगा। इस संयंत्र के जरिए हर रोज कुल 1000 किलोग्राम गीले और सूखे कचरे का निपटारा किया जा सकता है।
 
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संयंत्र शुरू होने के बाद हवाई अड्डे से निकलने वाले 100 प्रतिशत कचरे का निपटारा इस परिसर में ही हो जाएगा, नतीजतन हवाई अड्डा शून्य अपशिष्ट वाला बन जाएगा। इंदौर से लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने दावा किया कि देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा शून्य अपशिष्ट का तमगा हासिल करने वाला देश का पहला हवाई अड्डा होगा।
ALSO READ: इंदौर पुलिस ने दिखाई अपराधियों को औकात, खूंखार गुंडों पर चवन्‍नी-अठन्‍नी इनाम, पहला अठन्‍नी छाप पकड़ा, देश में चर्चा
उन्होंने कहा कि अब तक हवाई अड्डा प्रबंधन कचरे का निपटारा करने के लिए इंदौर नगर निगम को शुल्क चुकाता आ रहा है, लेकिन संयंत्र में अपशिष्ट के प्रसंस्करण के बाद हवाई अड्डा प्रबंधन कचरे से कमाई करेगा। लालवानी ने बताया, इस संयंत्र में गीले और सूखे, दोनों तरह के कचरे का निपटारा होगा। गीले कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाई जाएगी, जबकि सूखे कचरे से पुनर्चक्रण के काबिल चीजों को अलग कर लिया जाएगा।
 
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा के निदेशक विपिनकांत सेठ ने बताया कि कचरा निपटान संयंत्र की मशीनों के लिए इंडिगो ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) कोष से मदद ली है, जबकि संयंत्र के निर्माण का खर्च भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने उठाया है।
ALSO READ: इंदौर-उज्जैन में क्रिकेट सटोरियों के ठिकानों पर ED के छापे, 8 करोड़ की राशि फ्रीज, वेबसाइट से हो रहा था ऑपरेट
सेठ ने कहा कि इस संयंत्र के जरिए हर रोज कुल 1000 किलोग्राम गीले और सूखे कचरे का निपटारा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हवाई अड्डा से कुल 400 से 500 किलोग्राम गीला और सूखा कचरा प्रति दिन निकलता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

मनोज जरांगे ने 20 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार को दिया 90 दिनों का अल्टीमेटम

Top News 17 September: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, NSE IPO खुलेगा; EPFO की वेतन सीमा 25,000 रुपए

अगला लेख