biodatamaker

इंदौर एयरपोर्ट 1 अप्रैल से 8 घंटे के लिए बंद रहेगा, जानिए क्‍या रहेगी व्‍यवस्‍था

Updated: सोमवार, 24 मार्च 2025 (15:16 IST)
इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल 1 अप्रैल से रात 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे के बीच बंद रहेगा। इस दौरान रनवे क्लोजर से उड़ानों का संचालन नहीं हो पाएगा। इसके कारण इस दरमियान संचालित होने वाली 14 उड़ानें प्रभावित होंगी। इनमें से कुछ बंद भी हो सकती हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस संबंध में नोटम जारी करते हुए सभी एयरलाइंस को जानकारी दी है।

एयरपोर्ट डायरेक्‍टर विपिन कांत सेठ ने वेबदुनिया को बताया कि यह व्‍यवस्‍था 1 अप्रैल से रात 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे के बीच तक रहेगी। उन्‍होंने बताया कि पहले भी 6 घंटे के लिए एयरपोर्ट बंद रखना पडा था। इस बार 8 घंटे के लिए बंद रहेगा। उन्‍होंने बताया कि रनवे की मरम्‍मत की वजह से यह बंद किया जा रहा है। मरम्‍मत चलने तक बंद रहेगा।

कुछ उड़ाने प्रभावित होंगी : बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस निर्णय की सूचना देने के लिए नोटम, यानी नोटिस टू एयरमैन जारी किया है। यह एक संदेश होता है, जो विमानन से जुड़ी सभी जरूरी सूचनाओं को संबंधित पक्षों तक पहुंचाने के लिए जारी किया जाता है। इस संदेश के बाद से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस परेशान हैं, क्योंकि उनके लिए अपनी उड़ानों के समय में परिवर्तन मुश्किल होगा। एक भी उड़ान का समय बदलने के लिए उसके सुबह से रात तक के पूरे शेड्यूल को बदलना पड़ता है। ऐसे में कुछ उड़ानें जारी रह सकती हैं, वहीं कुछ उड़ानें बंद भी हो सकती हैं। एयरलाइंस ने अथॉरिटी से रात 10.30 के बजाय रात 12 तक उड़ानों के संचालन की छूट भी मांगी है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख