biodatamaker
✕

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में होंगी बहुरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Updated: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (10:21 IST)
इंदौर। 'शब्द अस्मिता' के अनुष्ठान 3 दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के अंतर्गत विविधरंगी सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। प्रतिदिन अंतिम सत्र में शहरवासियों को सांगीतिक आयोजनों के साथ नाटक, कार्टून प्रदर्शनी और वैचारिक प्रस्तुतियों की दावत मिलेगी। शनिवार, 15 अप्रैल को रवीन्द्र नाट्यगृह में अपराह्न 4 बजे से शहर के 3 नाट्य समूहों के आयोजनों का नाट्य उत्सव होगा।
 
स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव की शुरुआत 14 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह में अतिथि कार्टूनिस्ट राजेन्द्र घोड़पकर, मनोज सिन्हा पवन, अभिषेक तिवारी, संदीप अर्ध्यव्यू, इस्माइल लहरी और प्रवीण खारीवाल के करकमलों से कृष्ण गोपाल मालवीय स्मृति कार्टून प्रदर्शनी द्वारा होगी। इस 3 दिवसीय कार्टून प्रदर्शनी में देश के 25 से अधिक सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्टों के कार्टून प्रदर्शित होंगे।
 
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव की पहली संध्या शुक्रवार 14 अप्रैल को 'कबीर से गांधी तक चेतना के स्वर' विषय पर वैचारिक-सांगीतिक प्रस्तुति होगी जिसमें आलोक वाजपेयी, स्वर दर्शन एवं पंकज मराठे स्वर देंगे। शनिवार, 15 अप्रैल को रवीन्द्र नाट्यगृह में अपराह्न 4 बजे से शहर के 3 नाट्य समूहों के आयोजनों का नाट्य उत्सव होगा।
 
नटराज थिएटर द्वारा शुभम् वर्मा के निर्देशन में मोहन राकेश द्वारा लिखित नाटक 'आधे-अधूरे' की प्रस्तुति, प्रयास थ्री डी समूह द्वारा लेखक-निर्देशक वरुण जोशी के नाटक 'साइबर क्राइम' एवं फेड इन थिएटर द्वारा उर्मी शर्मा के निर्देशन में गीता द्वारा लिखित नाटक 'नजरा गइली गुइयां' की प्रस्तुति दी जाएगी।
 
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में फिल्म संगीत के सुनहरे दौर के गीतों की प्रस्तुति 'सरगम का सफर' की प्रस्तुति दी जाएगी। रविवार 16 अप्रैल को शाम 6.30 बजे से आयोजित इस संगीत संध्या में प्रख्यात गायिका डॉ. गौरी कवि (मुंबई), चेतना राणा (मुंबई), प्रसन्न राव (भोपाल) एवं डॉ. श्रद्धा जगताप (इंदौर) प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के संयोजक सुदेश तिवारी एवं स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने बताया कि आयोजन में सभी संस्कृति प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पहली मुलाकात में राजीव गांधी को दिल दे बैठी थीं सोनिया गांधी, किताब A Journey of Love के बहाने सुनाई Love Story

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

अगला लेख