dharma sangrah
✕

अयोग्य लोगों ने पत्रकारिता के पेशे को किया दूषित : पूर्व जस्टिस गुप्ता

Updated: गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (20:17 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट पूर्व जज सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि कुछ कम पढ़े-लिखे या अयोग्य लोगों ने पत्रकारिता के पेशे को दूषित कर दिया है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और इस पवित्र पेशे को इनसे बचाने की आवश्यकता है। 
 
युवा पत्रकार एकता मंच एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में बोलते हुए सुशील गुप्ता ने पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर भी चिंता व्यक्त की।
 
साइबर एक्सपर्ट गौरव रावल ने महिलाओं पर हो रहे साइबर अटैक के बारे में जानकारी दी साथ बचने के उपाय भी बताए। आजाद नगर टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजिन्दर सिंह वर्मा को भी स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पत्रकार मनीष सिंह चौहान, सोहराब पटेल, अशोक साहू, हरीश यादव, ओमप्रकाश हनुतिया, इदरिस पटेल, इकबार शेख, फर्जाना शेख, पूजा अंतरवेदी, सीता नानेरिया, पूजा बाथम, अनामिका सितलानी का भी अतिथियों ने सम्मान किया। संस्था परिचय मंच के अध्यक्ष कुंवर विजयसिंह ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती सोनाली नरगुंदे ने किया। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

आशि‍याने टूटे तो कैसे ज़ार-ज़ार हुई ज़िंदगी, दर्द से सहम उठा सड़क पर ब‍िखरा बेजान मलबा भी, कृष्णबाग कॉलोनी का दुख

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख