suvichar
✕

Indore: स्कूल के पहले दिन ही छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

छात्रा विशाखापट्टनम से इंदौर आने के बाद से खुश नहीं थी

Updated: बुधवार, 19 जून 2024 (09:34 IST)
Indore News: इंदौर से एक लोमहर्षक समाचार मिला है। अपने स्कूल के पहले ही दिन एक छात्रा (student) ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या (suicide) कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा अंजलि (Anjali) के स्कूल का पहला ही दिन था और उसके पिता अमोल उसे बस स्टॉप तक छोड़ने पहुंचे थे।

ALSO READ: कौशांबी : वीडियो वायरल होने के बाद रेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश, अब तक क्या हुई है कार्रवाई?
 
बोली थी कि पापा आ जाओ, मैं स्कूल चली जाऊंगी : जब स्कूली बस का कुछ देर स्कूल बस का इंतजार किया गया तो बेटी बोली कि 'पापा आप घर चलो जाओ, मैं स्कूल चली जाऊंगी।' अमोल ने अंजलि से 'बाय... टेक केयर' कहा और वे घर आ गए। उनकी बेटी उनसे हमेशा के लिए दूर चले जानी वाली है, यह तो उन्हें पता ही नहीं था। लेकिन कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि उसका शव बिल्डिंग के नीचे पड़ा है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आत्महत्या का मामला इंदौर की अपोलो डीबी सिटी का है, जहां रहने वाले कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) के सीनियर मैनेजर अमोल यामयार की 13 वर्षीय बेटी अंजलि ने मंगलवार को 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। वह 7वीं कक्षा की छात्रा थी। पिता जब उसे स्कूल बस स्टॉप पर छोड़कर वापस लौटे, इसके चंद मिनट बाद अंजलि टाउनशिप के दूसरे ब्लॉक (ओफिरा-1) पहुंची और लिफ्ट से सीधे 13वीं मंजिल पर पहुंचकर बैग रखा, इसके बाद 14वीं मंजिल के डक्ट से छलांग लगा दी और नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई।

ALSO READ: केरल में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या
 
इस घटना के करीब पौन घंटे बाद पिता अमोल तक यह खबर पहुंची और थोड़ी ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक पुलिस ने टाउनशिप में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाल लिए हैं। देर रात तक पुलिस तलाशती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
 
अंजलि खुश नहीं थी : अंजलि के भाई आदित्य ने बताया कि अंजलि की विशाखापट्टनम में 2 सहेलियां हैं। वह उनसे ही बात करती थी। विशाखापट्टनम से इंदौर आने के बाद से वह खुश नहीं थी। संभवत: इसी तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। पुलिस ने अंजलि के बस्ते की तलाशी ली तो उसमें किताबें और लंच बॉक्स मिला। रूम की तलाशी में टैबलेट (डिवाइस) मिला जिसमें पैटर्न लॉक लगा था। पुलिस टैबलेट की जांच करेगी। सायबर एक्सपर्ट की सहायता से उसे अनलॉक करवाया जा रहा है और पुलिस द्वारा जांच जारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख