dharma sangrah

इंदौर में नशे में धुत ड्राइवर ने पिता-बेटी को रौंदा, उजड़ गया पूरा परिवार

Updated: मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (15:03 IST)
इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घोसीखेड़ा में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे एक पिता और उसकी एक साल की मासूम बेटी को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बेटी मरियम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता अज्जू उर्फ अहमद शेख (45 वर्ष) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त पिता अपनी बच्ची को गोद में लेकर खेला रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त कार की गति बेहद तेज थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम मरियम कुछ दूरी पर जा गिरी। सिमरोल पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल अज्जू को निजी अस्पताल की एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि जोरदार आवाज सुनकर वे बाहर निकले, तो देखा कि पिता-बेटी सड़क पर अलग-अलग गिरे पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार का पीछा किया और उसे पकड़ भी लिया, लेकिन ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, कार इंदौर में रजिस्टर्ड है और फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख