sundarkand
✕

‘स्वच्छ इंदौर’ अब अपराधमुक्त शहर भी बने

Updated: सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (19:58 IST)
इंदौर। किसी भी समाज में अपराध बढ़ने के पीछे सामाजिक और आर्थिक कारणों के साथ ही अज्ञानता भी जिम्मेदार है, लेकिन इसके किसी को दोषारोपण करने के बजाय मिल-जुलकर इस समस्या का हल ढूंढना होगा। 
 
‘शहर में बढ़ते अपराध, पुलिस, प्रेस और जनता की भूमिका’ विषय पर आयोजित परिसंवाद में विभिन्न वक्ताओं ने यह विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरडी व्यास ने कहा कि जिस तरह इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बना है, उसी तरह शहर को अपराधमुक्त करने के प्रयास भी होने चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि किसी भी शहर में, समाज में अपराध बढ़ने के लिए सामाजिक असमानता, आर्थिक असमानता, बेरोजगारी, गलत संगत के साथ ही अज्ञानता भी जिम्मेदार है। इसके लिए सरकार के साथ ही समाज को भी काम करना होगा। जिस इलाके में अपराध होते हैं उस क्षेत्र के अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। समाज को भी अपराधों के खिलाफ खुलकर सामने आना चाहिए साथ ही गवाहों को सुरक्षा का डर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार भी चाहिए कि वह पुलिसकर्मियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध करवाए। ड्‍यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं को समझे।
 
कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करते हुए रेनेसा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी ने एक उदाहरण से अपनी बात की शुरुआत करते हुए कहा कि समाज में युवाओं का ऐसा वर्ग तैयार हो रहा है, जिसके लिए सफलता के मायने बदल गए हैं। किसी भी ‘भैया-दादा’ से जुड़कर वह गर्व महसूस करता है। 23 साल का लड़का पकड़े जाने पर बताता है कि वह गैंगस्टर बनना चाहता है।
 
कोठारी ने कहा कि सच्ची सफलता के लिए साधनों की शुचिता के साथ मकसद और तरीका भी सही होना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी एक पर दोषारोपण नहीं करना चाहिए। यह सामूहिक जिम्मेदारी है, इसके लिए सबको मिलकर काम करना होना। इसके लिए यह भी जरूरी है कि हम समाज के सामने सही नायकों और प्रतीकों को रखें, जिससे नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर ने अन्य अतिथियों के साथ पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कहा कि सम्मान छोटा या बड़ा नहीं होता, सम्मान सिर्फ सम्मान होता है। दिल से किए गए सम्मान से अच्छा काम करने की प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है। इससे व्यक्ति और अच्छा काम करता है, जिसका समाज और विभाग दोनों को ही फायदा मिलता है। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, बिशप चाको, महामंडलेश्वर दादू महाराज, शहर काजी इशरत अली, गुरुसिंघ सभा इंदौर के जसवीरसिंह गांधी भी मौजूद थे।  
 
इस अवसर पर डीएसपी राजेन्द्रसिंह वर्मा, एमआईजी थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी रणजीतसिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत विजयसिंह, सोहराब पटेल, जयसिंह रघुवंशी, शकील खान, वीरेन्द्रसिंह आदि ने किया। संचालन डॉ. पुरुषोत्तम दुबे ने किया।
 

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख