dipawali
✕

इंदौर एयरपोर्ट पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Updated: गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (19:44 IST)
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं युवा पत्रकार एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबोध चंद्र शर्मा थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्‍य अतिथि शर्मा ने झंडावंदन किया। इसके बाद शर्मा ने अभिनंदन पत्र प्रदान कर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया।

पत्रकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर विजय सिंह ने बताया कि इस अवसर पर कमल दामोदरे, वरिष्ठ परिचर (एस-जी) तकनीक, ओमेश कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक, संचार), कैलाश चंद्र शर्मा (उपस्कर, संचार) दिब्येंशु कृष्ण (प्रबंधक, वित्त), शिवा पिल्लई (कनिष्ठ कार्यपालक, वित्त), केके सिंह (सहायक महाप्रबंधक, अग्निशमन), जगतपाल सिंह (वरिष्ठ अधीक्षक, अग्निशमन), संजय रियाना (महाप्रबंधक, मानव संसाधन), संजीव द्विवेदी (अधीक्षक, मानव संसाधन), राहुल सोनी (प्रबंधक, मानव संसाधन), श्रीमती ऋचा मसीह (सहायक महाप्रबंधक, इलेक्स-भंडार), कपिला चौधरी (एसआई, सीआईएसएफ), एसआई सत्येन्द्र कुमार सिंह, एसआई निकिन तोमर, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रामगुलाम राजदान, डॉ. राहुल राजदान, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. सालकराम सितोले (नगर निगम), शुभम सिसोदिया (नगर निगम) आदि का सम्मान किया गया। 
इसी दौरान पत्रकार मंच के मुकेश भारती, शकील खान, हरीश यादव, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह चौहान, आशीष शुक्ला, रूपाली जैन आदि को भी सम्मानित किया गया। 
 
इस अवसर पर सेंट अर्नाल्ड स्कूल, लालाराम नगर की छात्रा 6 वर्षीय खनक मित्तल ने योग का प्रदर्शन किया। मुख्‍य अतिथि शर्मा ने खनक को भी अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मनिंदर सिंह भी मौजूद थे।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 : 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' का संकल्प, खेती से आत्मनिर्भरता तक CM ने बताया विकास का विजन

Iran US War : ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी, हमले का खतरा बरकरार; परमाणु समझौते के लिए कड़ी शर्तें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

अगला लेख