Hanuman Chalisa

इंदौर में लू का कहर, आठवीं तक के स्‍कूल 12 बजे के बाद नहीं लगेंगे, परिजन कर रहे अवकाश की मांग

Updated: शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (15:37 IST)
इंदौर में लू कहर बरपा रही है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का समय घटाकर दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर अभिभावकों द्वारा स्कूलों में पूर्ण अवकाश की मांग की जा रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन पर निर्णय को लेकर दबाव बन रहा है।

बता दें कि इसके लिए महापौर ने भी कलेक्‍टर को पत्र लिखा था। पत्र में लिखा था कि वर्तमान में इन्दौर शहर में भीषण गर्मी हो रही है साथ ही लू भी चल रही है। विद्यालय के विद्यार्थियों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड रहा है, जिसके कारण उनका स्वास्थ खराब होने की संभावना है। अतः भीषण गर्मी को देखते हुए समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया जाना उचित होगा।

पांच वर्षों का सबसे अधिक तापमान : शुक्रवार को मौसम का मिजाज शुरू से ही तीखा बना रहा। दिनभर गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। यह पिछले पांच वर्षों का सबसे अधिक तापमान साबित हुआ है। सुबह से ही चुभती धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर तक गर्मी असहनीय हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन और अधिक गर्म हो सकते हैं। शनिवार को तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। बीते पांच दिनों से रात का तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे रात में भी गर्मी का एहसास कम नहीं हो रहा।

मध्‍यप्रदेश में कहर बरपा रही गर्मी : मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाते हुए कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। लगातार गर्म हवाओं के प्रकोप के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान आना 40 डिग्री को पार कर चुका है, तो वहीं आने वाले दिनों में यह तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश का मौसम कुछ इसी तरह का बना रह सकता है, जहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी भोपाल समेत कुछ जिलों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, आने वाले वक्त में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों गर्मी रफ्तार पकड़ रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के अलग-अलग देशों के साथ-साथ इंदौर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी, जहां इंदौर में लगातार बढ़ता तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द, तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

दोस्‍ती में ब्‍लैकमेल का गेम, इंदौर में लॉ स्टूडेंट के अश्लील वीडियो वायरल, मिलने से मना किया तो सहेलियों को भेजी क्‍लिप्‍स

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

अगला लेख