kalsarpa dosh calculator
✕

कटनी में स्कूल टीचर का पाप, बच्चों को खुलेआम पिलाई शराब, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Updated: शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (15:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कटनी में एक शिक्षक के स्कूल में बच्चों को शराब पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिक्षक का बच्चों को शराब पिलाने के पूरा मामला का खुलासा तब हुआ जब इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले के सामने आने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

पूरा मामला कटनी के बड़वारा विकासखंड अंतर्गत खिरहनी के शासकीय प्राथमिक शाला का है, जहां तैनात शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह स्कूल में बच्चों को पढाने के जगह उन्हें शराब पिलाता था और खुद भी स्कूल में बैठकर शराब पीता था। बच्चों को शराब पिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए इसकी जांच शासकीय उच्च माध्य विद्यालय बरही के प्राचार्य से करवाई और उनकी जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह ने प्राथमिक शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह को कदाचरण के लिए मप्र सिविल सेवा के नियम 1966 के नियम 9(1) पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं पुलिस के साथ स्कूल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।  

बच्चों को शिक्षक द्वारा शराब पिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने शिक्षक की पहचान करने के लिए जिले के सभी 6 विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को वीडियो भेजा। जिस पर बडवारा के  विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने वायरल वीडियो में दिख रहे शिक्षक के संबंध में संपूर्ण जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी। जिसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रहे शिक्षक संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बरही के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के प्राथमिक शिक्षक श्री लाल नवीन प्रताप सिंह हैं। शिक्षक की पहचान होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शिक्षक श्री सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर ने शिक्षक को निलंबित करने के आदेश में लिखा कि बच्चों को शराब सेवन पिलाना और पीने के लिये प्रेरित करना,  घोर लापरवाही एवं शिक्षकीय पद की गरिमा को धूमिल करता है। साथ ही यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।इसलिए प्राथमिक शिक्षक, शा.प्रा.शा. पुरानी बस्ती खिरहनी श्री लाल नवीन प्रताप सिंह  को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बड़वारा किया गया है।
 

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख