ramcharitmanas
✕

इंदौर में सनसनीखेज वारदात, कॉलोनाइजर से लूटा 25 लाख का माल

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2024 (15:37 IST)
Indore Crime News: इंदौर में आज सुबह-सवेरे एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां के रेसकोर्स रोड (Race Course) पर रहने वाले शहर के नामी कॉलोनाइजर कमलेश अग्रवाल (Kamlesh Agarwal) के घर लूट हो गई। उनकी पत्नी ने 16 सोमवार के व्रत आज पूरे होने पर शाम को उद्यापन (Udyaapan) का कार्यक्रम रखा था कि उक्त वारदात हो गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलोनाइजर कमलेश अग्रवाल का परिवार रेसकोर्स रोड (रोशन सिंह भंडारी मार्ग) पर रहता है। आज सुबह चाकू और पिस्टल अड़ाकर बदमाश 25 लाख से ज्यादा के जेवर ले गए। मुलजिम सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।ALSO READ: मिजोरम में ऑनलाइन ठगों का कहर, 9 महीने में लूटे 8 करोड़ रुपए
 
इस तरह की वारदात : पार्किंग से गाड़ियां बाहर निकालने के लिए कमलेश और उनका लड़का दिशांत पहुंचे। तभी मोबाइक पर आए 2 युवक घुसे। उन्होंने कमलेश के गले में हाथ डाला तो वो समझ नहीं पाए। युवकों ने पिस्टल निकालकर कमलेश के सीने पर अड़ा दी। लड़के दिशांत पर भी चाकू अड़ा दिया। पास ही रहने वाले पिंकेश शाह को शंका हुई तो वे पहुंच गए। दोनों लुटेरों ने उनको भी घेर लिया।ALSO READ: PNB के लुटेरे को यूपी के लुटरों ने भी लूटा, पुलिस ने एटा से पकड़ा
 
सोने का ब्रेसलेट और अंगूठी छीन ली : हथियार अड़ाने के बाद मुलजिमों ने कमलेश और दिशांत के पास से सोने का ब्रेसलेट और अंगूठी छीन ली। पिंकेश की सोने की चेन छीन ली और 10 मिनट में ही दोनों युवक वारदात कर मोबाइक से भाग गए। जाते-जाते धमका गए कि अगर किसी को कुछ बोला तो हत्या कर देंगे। इस कारण परिवार के सदस्य चुप रहे।ALSO READ: भोपाल में विधायकों-सांसदों के अपार्टमेंट से दिनदहाड़े में लाखों की लूट, अवैध रूप से चल रहा था शराब कंपनी का दफ्तर
 
लुटेरों के जाने के बाद कमलेश चिल्लाए तो परिवार के लोग इकट्ठा हुए। तुकोगंज पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में टीआई समेत बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। शहर में नाकेबंदी करवा दी है। मुलजिमों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है।
 
मुलजिम जब घर में घुसे तो उन्होंने कमलेश से कहा कि आप हमें जानते हो तो उन्होंने इंकार कर दिया और दोनों ये कहकर उन्हें अंदर ले गए और कहने लगे कि यहां पर हम परिचय प्राप्त करते हैं। कुछ दूर ले जाने के बाद उन्होंने चाकू और पिस्टल निकाल ली। तुकोगंज पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख