sundarkand

कोरोना का असर, इंदौर में इस बार भी नहीं होंगे गरबे

Updated: सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (18:04 IST)
इंदौर। शहर में इस बार भी गरबे आयोजित नहीं किया जा सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आगामी आदेश तक इंदौर में गरबा महोत्सव आयोजित नहीं किस जा सकेंगे। हालांकि आदेश में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

अपर कलेक्टर जैन ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं गरबा संचालकों से अपील की है कि शासन द्वारा गरबा आयोजन के विषय में आगामी आदेश जारी किए जाने तक एवं जिला प्रशासन द्वारा विधिवत अनुमति प्राप्त न होने पर जिले में गरबा महोत्सव आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।
<

अपर कलेक्टर श्री जैन द्वारा शहर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं गरबा संचालकों से अपील की गई है कि शासन द्वारा गरबा आयोजन के विषय में आगामी आदेश जारी किए जाने तक एवं जिला प्रशासन द्वारा विधिवत अनुमति प्राप्त ना होने पर जिले में गरबा महोत्सव आयोजित नहीं किये जा सकेंगे।

— PRO JS Indore (@projsindore) October 4, 2021 >
एडीएम जैन ने ट्‍वीट कर बताया कि वर्तमान में राज्य शासन द्वारा गरबा आयोजन के विषय पर कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है और इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसे में विधिवत अनुमति के बिना गरबा उत्सव का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार भी नवरात्रि के मौके पर गरबा उत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। हालांकि पिछली बार कुछ ऐसे स्थान देखे गए थे, जहां गरबे आयोजित किए गए थे। कुछ स्थानों पर प्रतीकात्मक रूप से पूजा-अर्चना के लिए गरबे हुए थे। इसी तरह इस बार गणेशोत्सव का आयोजन भी नहीं किया गया था। 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

इंदौर में पेड़ गिरा, डिप्टी कलेक्टर की मां की दर्दनाक मौत, बहन और बहनोई बुरी तरह घायल, रेस्‍क्‍यू के लिए पहुंची टीम

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

सागर में जहरीली शराब से अब तक 22 की मौत, 100 से अधिक की हालत गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

अगला लेख