ramcharitmanas
✕

G20 meeting: इंदौर में जी20 बैठक शुरू, श्रम, रोजगार और कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2023 (12:14 IST)
G20 meeting: श्रम, रोजगार और कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों की मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का हल ढूंढने के मकसद से भारत की अध्यक्षता वाले जी20 समूह के रोजगार कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम बैठक इंदौर में बुधवार से शुरू हो गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि 2 दिन तक चलने वाली यह बैठक ईडब्ल्यूजी की जोधपुर, गुवाहाटी और जिनेवा में आयोजित पिछली 3 बैठकों के प्रयासों को बल देकर मंत्रिमंडलीय घोषणा और परिणाम दस्तावेजों (मसौदा) को अंतिम रूप प्रदान करने पर केंद्रित है। इस बैठक में 86 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ईडब्ल्यूजी की चौथी बैठक में स्वतंत्र रूप से अस्थायी कार्य और ऑनलाइन मंचों पर काम करने वाले कर्मियों (गिग और प्लेटफॉर्म कर्मचारी) से जुड़ी अर्थव्यवस्था, दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने तथा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को टिकाऊ वित्तपोषण प्रदान करने जैसे विषयों पर पिछली 3 बैठकों में हुई चर्चाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
 
भारत के श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा जी20 के ईडब्ल्यूजी की अध्यक्ष हैं। उन्होंने ईडब्ल्यूजी की चौथी और अंतिम बैठक की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बताया था कि हम जी20 के जरिए कोशिश कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) को एक खाका तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाए। यह खाका इस बात पर केंद्रित होगा कि दुनिया के अलग-अलग देशों में किस तरह के हुनरमंद लोगों का अभाव है और इस कमी को दूर करने के लिए लोगों को कौन-से हुनर सीखने की जरूरत है?
 
अधिकारियों ने बताया कि भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में गुरुवार और शुक्रवार को जी20 समूह के देशों के उनके समकक्षों की बैठक होगी। श्रम एवं रोजगार मंत्रियों के इस जमावड़े में ईडब्ल्यूजी के तय मसौदे को अपनाने पर चर्चा होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख