dharma sangrah

इंदौर के होटल में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बचाई 42 लोगों की जान

Updated: बुधवार, 29 मार्च 2023 (16:23 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार सुबह एक 6 मंजिला होटल में भीषण आग लगने गई। अग्निशमन दस्ते ने इसमें फंसे 42 लोगों को बाहर निकाला। 
 
राऊ थाना प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि ‘पपाया ट्री होटल’ में आग लगने से इसमें ठहरे 42 लोग फंस गए जिन्हें पुलिस और अग्निशमन दस्ते ने बाहर निकाला। होटल से बाहर निकाले गए 10 लोगों को अस्पताल भेजा गया है जिनमें से ज्यादातर लोगों को होटल में धुआं भरने से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
 
इस बीच, पुलिस अधीक्षक (अग्निशमन) आरएस निंगवाल ने बताया कि आग की शुरुआत होटल के भू-तल की छत से हुई और इस इमारत के भीतर धुआं भर गया। कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया और होटल में आग से निपटने के उचित इंतजाम नहीं पाए गए। होटल प्रबंधन ने ‘हाइड्रेंट’ (आग बुझाने की प्रणाली) लगा रखा है जो सामान्य बिजली कनेक्शन से जुड़ा है। आग लगने के दौरान बिजली बंद होने से ‘हाइड्रेंट’ ने काम ही नहीं किया। अगर होटल प्रबंधन ‘हाइड्रेंट’ को जनरेटर से जोड़कर रखता, तो आग लगने के दौरान इसे चलाकर लपटों पर तुरंत काबू पाया जा सकता था।
 
इस बीच, अग्निकांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें होटल की छठी मंजिल पर फंसे कुछ लोग चादरों को बांध कर रस्सी की तरह नीचे लटकाते नजर आ रहे हैं, जबकि अग्निशमन दस्ता सीढ़ी की मदद से उन्हें नीचे उतारता दिखाई दे रहा है।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये लोग घबराकर होटल से नीचे कूदना चाहते थे, लेकिन हमने उन्हें कूदने नहीं दिया। हमने सीढ़ी लगाकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया।
 
होटल में ठहरे एक व्यक्ति ने सुरक्षित बाहर निकलने के बाद बताया कि मैं और मेरे कुछ साथी होटल की तीसरी और चौथी मंजिल पर रुके थे और अग्नि लगने के दौरान शोर सुनकर हम फटाफट नीचे उतरकर बाहर निकले। उस वक्त पूरे होटल में धुआं भर चुका था।
 
चित्र सौजन्य : धर्मेंद्र सांगले

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

GPS से होगी गन्ना ढुलाई की लाइव ट्रैकिंग, 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल बदलाव

UP में बच्चों को मिलेगा पोषण का कवच! आंगनबाड़ी केंद्रों पर 32.88 लाख नौनिहालों को रोज मिल रहा गर्म और पौष्टिक भोजन

पहले नेहरू स्‍टेडियम, फिर डेली कॉलेज, क्‍यों नहीं मिल रही राहुल गांधी को अनुमति, छात्रों की गूंज के लिए बीजेपी ने दी ये सलाह

Gold Price: PM मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, इतने गिरे दाम, निवेशकों के लिए क्या मायने

मानसूनी बारिश के अनियमित होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल, अगस्त में 9.1% बढ़ी मांग

अगला लेख