Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फीस को लेकर इंदौर के 2 स्कूलों में हुआ हंगामा, बच्चों को घर छोड़ने से कर दिया मना

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (10:53 IST)
इंदौर। इंदौर के 2 स्कूलों चोइथराम स्कूल नॉर्थ कैंपस और एनडीपीएस में गुरुवार को हंगामा हो गया। इन दोनों ही स्कूलों ने फीस नहीं भरने की वजह से बच्चों को अपनी बस से घर छोड़ने से इंकार किया था। इस मामले को लेकर चोइथराम स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पालकों ने लसूड़िया थाने में शिकायत की है।
 
पालकों का आरोप था कि सुबह बच्चे बस से स्कूल गए। दोपहर 1 बजे छुट्टी होने के काफी देर बाद तक भी जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो पता चला कि बस की फीस 1600 रुपए जमा नहीं करने के कारण स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बस से घर छोड़ने से इंकार कर दिया है तथा तर्क दिया स्कूल की बसों में जगह नहीं है।
 
दूसरी ओर एनडीपीएस स्कूल के पालकों ने बताया कि गुरुवार से प्राइमरी स्कूल शुरू हो गया है। बस फीस 3 हजार रुपए प्रतिमाह है। हमने स्कूल प्रबंधन से ट्रांसपोर्टेशन की बात की तो जवाब नहीं दिया। फिर अचानक फोन कर कहा कि आप बच्चों को स्कूल ड्रॉप कर दें, हम उन्हें बस से छोड़ देंगे। कल बस फीस जमा कर देना। हालांकि काफी देर बाद भी बच्चे घर नहीं पहुंचे तो ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने कहा बच्चे स्कूल में ही हैं, आप खुद आकर उन्हें ले जाएं। करीब 88 बच्चे धूप में ही बैठे रहे।
 
स्कूलों ने अपने तर्क में कहा कि हम बच्चों को बस से घर भेज ही रहे थे तथा जिन बच्चों ने बस सुविधा नहीं ले रखी है, वे भी बस से आ गए। पालक चाह रहे थे कि ये बच्चे बस से ही घर आएं। कोविड प्रोटोकॉल के चलते यह संभव नहीं था। फिर भी हम बच्चों को बस से छुड़वाने ही वाले थे कि पालकों ने हंगामा कर दिया।

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

LIVE: मुंबई में भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Electric Scooter : बरसात में अपने EV scooter का कैसे रखें ध्यान, जानिए 5 iMP टिप्स

8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला गार्ड! वेनेजुएला भूकंप में चमत्कारी रेस्क्यू ने दुनिया को चौंकाया

सच्ची मुहब्बत के नाम पर कैसे दुनिया को ठग रहे हैं स्कैमर्स

अगला लेख