dharma sangrah

एफबी पर दोस्‍ती, होटल में खेल, बैग में जो मिला उसे देखकर क्राइम ब्रांच की आंखें फट गईं

Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (19:59 IST)
इंदौर में क्राइम की एक से बढकर एक घटनाएं सामने आ रही हैं, एक नई हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, इंदौर जिले में एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। एक होटल में एक अवैध नोट की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। जब पुलिस ने होटल में छापा मारा तो चौंक गई। एक बैग से 50 हजार रुपए के नकली नोटों की गड्डी मिली है। क्राइम ब्रांच ने इस बड़े नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश किया है। नोटों की इस अवैध फैक्ट्री पर पुलिस ने जब छापा मारा, तो खुद भी हैरान रह गई। मौके से लाखों रुपए के नकली नोट, प्रिंटिंग का सामान और पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

50,000 के नकली नोट बरामद : शुरुआती जांच में पुलिस ने होटल से तीन आरोपियों अब्दुल शोएब, रहीश खान और प्रफुल्ल कुमार कोरी को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। और इंदौर में निजी काम के बहाने होटल में रुके थे। पुलिस को शक हुआ तो बैग की तलाशी ली गई और 50,000 के नकली नोटों की गड्डी बरामद हुई। जब इन नोटों की जांच की गई, तो वे पूरी तरह से नकली पाए गए। आगे की तलाशी में नोट छापने का कलर प्रिंटर, लेमिनेशन शीट, नोट बनाने वाली पेपर शीट, लकड़ी के उपकरण, एक लैपटॉप और एटीएम कार्ड भी मिले।

फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती : आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि भोपाल के दो युवकों आकाश और शंकर चौरसिया से उनका संपर्क फेसबुक के जरिए हुआ था। फिर दोस्ती हो गई। छिंदवाड़ा गैंग के द्वारा नकली नोट छापकर भोपाल गैंग को सप्लाई हेतु दिए थे और वह अलग-अलग स्थान पर नकली नोटों को खपाने वाले थे। इसके पहले ही क्राइम ब्रांच में इन्हें गिरफ्तार कर लिया पकड़ गए हैं। पकड़े गए आरोपियों से अब पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने भोपाल से भी आकाश और शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 500 के 770 नकली नोट जब्त किए गए। डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया के माध्यम से चल रहा था। अब पुलिस इस गिरोह से जुड़े बाकी लोगों की तलाश शुरु कर दी है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख