Daily Horoscope
✕

100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का नेत्र परीक्षण

Updated: मंगलवार, 4 जुलाई 2023 (20:12 IST)
इंदौर। ASG आई अस्पताल इन्दौर एवं युवा पत्रकार एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‍निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी के मुख्‍य आतिथ्य में हुआ।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर पनीका ने की। ASG हास्पीटल इन्दौर के 
रीजनल डायरेक्टर डॉ. विनीत मूथा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में इंदौर के सीएमएचओ डॉ. बीएस सेत्या, वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. रामगुलाम राजदान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। 
 
शिविर के दौरान 104 पुलिसकर्मियों और 30 पत्रकारों का नेत्र परीक्षण ‍किया। इस अवसर पर डॉक्टर मूथा एवं अन्य चिकित्सकों ने जांच के साथ ही शिविर में आए लोगों को आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए और उन्हें नियमित रूप से नेत्र परीक्षण की सलाह भी दी। शिविर में विजय चौहान एवं बघेल के विशेष सहयोग रहा। 
 
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पत्रकार मंच के विजय राठौर, हरीश यादव, ओमप्रकाश हनूतिया, संगीता सिंह, अनामिका सितलानी, मंजू भदौरिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर के समापन अवसर पर मंच की ओर से अस्पताल को प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया। 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: चाय पर चर्चा करेंगे राहुल गांधी, भारत की GDP ग्रोथ 7.0% रहने का अनुमान

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख