manglik dosh calculator
✕

सेज यूनिवर्सिटी में 'साइबर ट्रुथ यूथ' पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन

Updated: शनिवार, 27 मई 2023 (02:01 IST)
भारत में 70 प्रतिशत लोग जीमेल अकाउंट संचालित करने के लिए न्यूनतम आयु तक नहीं जानते। यह बात प्रो. रावल ने अपने 228वें सत्र के दौरान यूनिवर्सिटी व कॉलेज प्रोफेसरों से कही।

सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के इंस्टिट्यूट ऑफ साइंसेस में एचओडी डॉ. जागृति सिंघल के मार्गदर्शन में 'साइबर ट्रुथ फॉर द यूथ'  विषय पर एक एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर साइबर सिक्यूरिटी विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल ने  विद्यार्थियों व यूनिवर्सिटी प्रोफेसरों को साइबर अपराध के विभिन्न कारणों और रोकथाम के बारे में बताया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा और गोपनीयता के पहलुओं के बारे में बताया। साथ ही ऑनलाइन लेनदेन फ़िशिंग और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000/2008 तथा साइबर अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने में भारतीय कानून एजेंसियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बहुत गहराई से बताया।

उन्होंने साइबर अपराध में नवीनतम तरीकों जैसे सेक्सटॉर्शन, साइबरस्टॉकिंग, साइबरबुलिंग एवं फोटो मार्फिंग और आईपीसी के तहत क्रमशः 354, सी, डी और 509, 507 पर भी व्यापक रूप से चर्चा की।

इसके बाद प्रो. गौरव रावल ने छात्रों व प्रोफेसरों से अनुरोध किया कि कृपया अपने सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल (जैसे फेसबुक, ट्विटर, आदि) निजी पर सेट हैं। बार-बार अंतराल के भीतर सुरक्षा सेटिंग्स की जांच करें। उन्होंने कहा कि हम किस तरह की जानकारी ऑनलाइन पोस्ट और सर्च के बारे में अधिक सावधान रहें।

उन्होंने यह भी बताया कि गूगल पर नकली टैक सपोर्ट से सावधान रहें। ऐसे में व्हाट्सऐप बंद होने पर भी आपका माइक्रोफोन वह कैमरे को एक्सेस कर सकता है। हाल ही में प्रकाशित कुछ रिपोर्टों से पता चला है कि व्हाट्सऐप वह इंटरनेट बंद होने पर भी आपके मोबाइल का माइक्रोफोन एक्सेस किया जा सकता है और आपकी सारी गोपनीय बातें सुनी जा सकती हैं।

प्रोफेसर गौरव रावल ने बताया कि किसी भी तरह के साइबर ठगी होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी रिपोर्ट करें या www.cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट करें। इसके बाद छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया गया।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख