shradh paksha
✕

डीपीएस बस हादसा : तीन बच्चे मौत के मुंह से आए बाहर

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (23:58 IST)
इंदौर। डीपीएस बस के हालिया भीषण हादसे में बुरी तरह घायल छह विद्यार्थियों में शामिल तीन बच्चों की हालत में सोमवार को सुधार दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से निजी वॉर्ड में भेजा गया।
 
 
बॉम्बे हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद जिन तीन बच्चों की हालत में सुधार दर्ज किया गया, उनकी उम्र सात से 11 वर्ष के बीच है।
 
अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल तीन अन्य बच्चे और स्कूल बस का कंडेक्टर अब भी आईसीयू में हैं। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
कनाड़िया क्षेत्र के बायपास रोड पर पांच जनवरी की शाम डीपीएस की तेज रफ्तार बस इस कदर अनियंत्रित हो गई कि वह डिवाइडर फांदकर समानांतर लेन में जा घुसी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई थी। हादसे में छह से लेकर 13 वर्ष की आयु वाले चार स्कूली बच्चों के साथ बस ड्राइवर की मौत हो गई थी।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख