sundarkand

सिंधिया की आशीर्वाद यात्रा में शा‍मिल घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंगा, थाने में शिकायत

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (20:34 IST)
इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए इंदौर में एक घोड़े को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे के रंग में रंगे जाने के खिलाफ पशु क्रूरता की शिकायत पर पुलिस घोड़े के मालिक की तलाश कर रही है।
 
चश्मदीदों ने बताया कि शहर में बृहस्पतिवार को सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंगकर शामिल किया गया था। इस घोड़े के शरीर पर अंग्रेजी में 'बीजेपी' लिखा गया था और उसकी खाल पर पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल भी रंगों से उकेरा गया था। चश्मदीदों के मुताबिक यह घोड़ा सिंधिया की यात्रा में उनके 'रथ' (विशेष रूप से तैयार चारपहिया वाहन) के आस-पास चल रहा था।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था 'पीपुल फॉर एनिमल्स' की स्थानीय इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने संयोगितागंज पुलिस थाने को शिकायत कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। गौरतलब है कि भाजपा सांसद मेनका गांधी इस संस्था की प्रमुख हैं।
 
संयोगितागंज थाने के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि हम पीपुल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर जांच कर रहे हैं। वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए संबंधित घोड़े के मालिक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घोड़े पर क्रूरता की शिकायत को लेकर अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
 
नवनियुक्त केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के आम लोगों तक पहुंचने के लिए मंगलवार से 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू की थी।उनकी यह तीन दिवसीय यात्रा बृहस्पतिवार को इंदौर में समाप्त हुई।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख