Daily Horoscope
✕

भारत में अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक कभी नहीं बन सकते मुस्लिम : दिग्विजय सिंह

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (20:51 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। भारत में अल्पसंख्यक मुसलमान समुदाय की प्रजनन दर गिरने का दावा करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश में मुस्लिमों की आबादी इस कदर कभी नहीं बढ़ सकती कि वे हिन्दुओं को पीछे छोड़ते हुए बहुसंख्यक बन जाएं।

ALSO READ: UP : ओवैसी का अखिलेश पर निशाना, कहा- हमेशा मुस्लिमों को डराने की बातें करते हैं...
 
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खेमे से जुड़े लोगों पर उक्त विषय में दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए इस संगठन के प्रमुख मोहन भागवत को खुली बहस की चुनौती भी दी। वे यहां कांग्रेस, वामपंथी दलों और श्रमिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित साम्प्रदायिक सद्भाव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। संघ परिवार से जुड़े लोगों पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह गलत प्रचार किया जाता है कि बहुविवाह के जरिये लगातार आबादी बढ़ाए जाने से अगले 10 साल के भीतर देश में मुसलमान अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक से हो जाएंगे, जबकि हिन्दू बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक रह जाएंगे।

ALSO READ: Afghanistan में नई सरकार की घोषणा, मुल्ला हसन अखुंद होंगे प्रधानमंत्री, बरादर नंबर 2
 
सिंह ने कहा कि मैं भागवत से लेकर संघ के छोटे प्रचारकों तक को इस विषय पर सार्वजनिक बहस की चुनौती देता हूं। मैं प्रमाणित कर दूंगा कि देश में मुसलमान बहुसंख्यक कभी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमान समुदाय में जन्म दर घटती जा रही है और वैसे भी महंगाई के इस जमाने में आम शौहर के लिए एक बीवी और उससे जन्मे बच्चों कापालन-पोषण तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में भला कौन मुसलमान 4 बीवियां और उनसे जन्मे बच्चे पाल सकता है?

ALSO READ: अमेरिका ने की अफगानिस्तान से 4 नागरिकों को तीसरे देश पहुंचाने की पुष्टि
 
सिंह ने संघ और भाजपा की कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि रावण के 10 मुख थे और उसके अलग-अलग मुखों से अलग-अलग बातें होती थीं, यही हालत संघ और भाजपा की है। एक तरफ संघ के कार्यकर्ता जहर उगलते हैं। दूसरी तरफ संघ प्रमुख भागवत कहते हैं कि हिन्दुओं और मुसलमानों का डीएनए एक है। राज्यसभा सदस्य ने संघ प्रमुख से सवाल किया कि अगर हिन्दुओं और मुसलमानों का डीएनए एक है, तो सांप्रदायिक नफरत क्यों फैलाई जाती है और लव जिहाद जैसे मुद्दों की क्या जरूरत है? सिंह ने संघ और भाजपा पर हमला बरकरार रखते हुए कहा कि ब्रितानी हुकूमत की 'फूट डालो और राज करो' की नीति के तहत देश में झूठ एवं भ्रम फैलाकर हिन्दुओं और मुसलमानों को बांटा जा रहा है।
 
उन्होंने उत्तरप्रदेश के चूड़ी विक्रेता तसलीम अली को इंदौर में भीड़ में शामिल लोगों द्वारा पीटे जाने की बहुचर्चित घटना का हवाला देते हुए कहा कि यह संघ की मानसिकता है जिसके तहत ये लोग कमजोर व्यक्ति पर हमला करते हैं और मजबूत आदमी पर हमला नहीं करते। सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश से चूड़़ी बेचने आए गरीब व्यक्ति (तसलीम अली) को पहले तो पीटा गया, फिर उसी को (एक नाबालिग बच्ची के लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत पर) आरोपी बना दिया गया। पुलिस को इस व्यक्ति पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने का ख्याल 3 दिन बाद आया।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख