Daily Horoscope
✕

Indore Crime News: हनी ट्रैप में फंसाकर 50 लाख की मांग, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated: गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (20:34 IST)
इंदौर। इंदौर में मंदसौर के व्यापारी के बेटे को हनी ट्रैप में फंसाकर 50 लाख रुपए की मांग पर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवती और उसके भाई के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शातिर युवती को गिरफ्तार कर लिया है और उसके भाई की तलाश की जा रही है।
 
मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहां फरियादी मंदसौर के एक व्यापारी के बेटे को ब्लैकमेलिंग कर 50 लाख रुपए की मांग की गई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इंदौर में रहने वाली प्रिया चौहान से मित्रता हुई थी और मित्रता प्रेम-प्रसंग में बदल गई और दोनों ने एक-दूसरे से संबंध भी बनाए थे।
 
फिर युवती द्वारा अपनी परेशानी बताकर व्यापारी से 14 लाख रुपए उधार लिए गए। कुछ दिन बाद जब व्यापारी अपने पैसे मांगने लगा तो युवती प्रिया चौहान और उसके भाई साहिल द्वारा व्यापारी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के मामले में फंसाने के लिए धमकाया गया और 50 लाख रुपए की मांग की गई।
 
डीसीपी (इंदौर) संपत उपाध्याय ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया और पुलिस ने ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवती प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके भाई साहिल की तलाश की जा रही है।(सांकेतिक चित्र)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

अगला लेख